ICC RANKINGS: तिलक वर्मा ने टी20 रैंकिंग में काटा बवाल, 69 स्थानों की छलांग लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंचे
Tilak Varma T20 Rankings: तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने दक्षिण अफ्रीका में अपने बल्ले से गदर मचाया था। दोनों ने ही दो-दो शतकीय पारियां खेली थी। इनकी धांसू बैटिंग की बदौलत भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 3-1 से पराजित कर दिया। तिलक वर्मा ने अपनी टी20 रैंकिंग से धमाल मचा दिया।
तिलक वर्मा ने रैंकिंग में ऐसी छलांग लगाई है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। एक ही दिन में रैंकिंग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। तिलक वर्मा ने अपनी टी20 रैंकिंग में 69 स्थानों की छलांग लगाई है। भारत की तरफ से वह टॉप रैंकिंग वाले बल्लेबाज हैं।

एक दिन पहले तक टी20 में तिलक वर्मा 72वें स्थान पर थे और आज तीसरे स्थान पर पहुँच गए। यह हैरान करने वाली बात है लेकिन इसके पीछे उनका धांसू प्रदर्शन भी है। तिलक वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर लगातार दो शतकीय पारियां खेली थी। तिलक वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका में खेली गई चार टी20 मैचों की सीरीज में 280 रन बनाए थे।
उधर हार्दिक पांड्या ने टी20 में ऑल राउंडर रैंकिंग में पहला स्थान कब्जा लिया है। हार्दिक पांड्या ने दक्षिण अफ्रीका में अपने बल्ले और गेंद से अहम योगदान दिया। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने भी टॉप दस में जगह बनाई है। अर्शदीप ने नौवां स्थान हासिल किया है।
संजू सैमसन की रैंकिंग में भी अहम बदलाव देखने को मिला है। सैमसन ने दक्षिण अफ्रीका में दो शतकीय पारियां खेली और 22वें स्थान पर पहुँच गए हैं। सैमसन ने पहले और चौथे टी20 मुकाबले में सैकड़ा जमाया था।












Click it and Unblock the Notifications