तिलक वर्मा का जलवा, अपने कोच के 10 साल पुराने सपने को भी पूरा किया, जानिए कैसे

Tilak Varma के कोच सलाम बायश ने उनकी तारीफ की है। टीम इंडिया के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रहे युवा बल्लेबाज के कोच ने कहा कि वर्मा अपनी मेहनत और लगन से बड़े खिलाड़ी बनने के हकदार हैं।

वर्मा ने पहले दो टी20 मैचों में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। 20 साल के इस बल्लेबाज ने अपने डेब्यू पर 22 गेंदों में 39 रन बनाए, जबकि दूसरे मैच में उन्होंने 51 रन बनाए।

Tilak Varma:

बायश ने News18 से कहा, "वह एक बहुत ही आम परिवार से ताल्लुक रखते हैं। मैंने उनसे मेहनत करने को कहा और उन्होंने मेरे कहे को मान लिया। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "हर कोच चाहता है कि उसका स्टूडेंट देश के लिए खेले और मेरी इच्छा पूरी हो गई। मैं हमेशा से मानता था कि वह एक बड़े खिलाड़ी बनने के लिए तैयार हैं और हम बस इसी दिशा में काम करते रहे।"

बता दें कि तिलक वर्मा को इंडियन प्रीमियर लीग में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद ही भारतीय टीम में जगह मिली। उन्होंने पिछले दो आईपीएल सीजन में 25 मैचों में 740 रन बनाए, जिसमें तीन अर्धशतक भी शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 144.53 का रहा।

बायश ने बताया कि वर्मा के पिता ने उनके शुरुआती दिनों में उनका पूरा साथ दिया। पिता एक इलेक्ट्रीशियन हैं। उन्होंने कहा, "वह सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक अकादमी में रहा करते थे। वह मेरे पीछे बैठे-बैठे सो जाते थे और मुझे डर लगता था कि कहीं सोते हुए ही गिर न जाएं, क्योंकि थकान से उनका बुरा हाल हो जाता था।"

उन्होंने आगे कहा, "इसलिए मैंने उनके माता-पिता से अकादमी के पास ही शिफ्ट होने को कहा। तिलक का काम सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान देना था और उनके जोश और जुनून के चलते मुझे उनके स्किल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।"

सलाम बायश ने यह भी बताया कि कैसे मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाड़ी तिलक वर्मा ने उनके सपने को भी पूरा किया, जो एक दशक से लंबे समय से वे देख रहे थे। सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के मेंटर के तौर पर काम करते रहे हैं। तिलक ने आईपीएल में कोच से दिग्गज सचिन तेंदुलकर की मुलाकात कराई।

कोच ने कहा, "सचिन सर तिलक को बहुत पसंद करते हैं। मैं आपको एक और उदाहरण दूंगा। तिलक ने उन्हें बताया कि मेरे कोच आपके बहुत बड़े फैन हैं। तो सचिन सर ने जवाब दिया, 'मुझे आपके और आपके कोच के बारे में सब कुछ पता है।' पिछले साल, जब सचिन सर हैदराबाद आए थे, तो मैं उनसे मिला और वह मेरे लिए बहुत बड़ा पल था।"

तिलक वर्मा अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी20 मैच में प्रविंस स्टेडियम में मंगलवार, 8 अगस्त को खेलते हुए नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+