दक्षिण अफ्रीका के 3 धांसू खिलाड़ियों की वापसी, इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और ODI टीम घोषित
South Africa Team: इंग्लैंड के खिलाफ अगले माह होने वाली सफेद गेंद सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम का ऐलान कर दिया गया है। दक्षिण अफ्रीकी टीम में कुछ धाकड़ प्लेयर्स की वापसी हुई है। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और एकदिवसीय सीरीज खेली जाएगी, एक मजबूत टीम घोषित की गई है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टखने में चोट की वजह से वनडे सीरीज से बाहर रहने वाले कगिसो रबाडा को टीम में शामिल कर लिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि वह सफेद गेंद सीरीज के दोनों प्रारूप में खेलेंगे। उनके कवर के तौर पर मफाका को रखा गया है।

डेविड मिलर, डोनावन फरेरा और केशव महाराज टी20 सेटअप में लौट आए हैं। केशव महाराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में तहलका मचाने का काम किया है। मिलर को बैटिंग मजबूत रखने के उद्देश्य से टीम में वापस बुला लिया गया है। तीनों का आना अफ्रीकी टीम के लिए अच्छा संकेत है।
दक्षिण अफ्रीकी टीम 2 से 14 सितंबर तक इंग्लैंड और वेल्स में तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। उन्होंने पिछली बार 2022 में यूके का दौरा किया था, जहां वनडे सीरीज़ 1-1 से ड्रॉ रही थी और टी20 सीरीज़ को उन्होंने 2-1 से जीत लिया था। इस बार टीम के गेम पर नज़र रहेगी। ऑस्ट्रेलिया में दक्षिण अफ्रीका ने एकदिवसीय सीरीज पर कब्जा जमा लिया है।
एकदिवसीय सीरीज के लिए टेम्बा बवुमा कप्तान होंगे लेकिन उनका वर्कलोड मैनेज कर लिया जाएगा। 20 ओवर फ़ॉर्मेट के लिए एडन मार्करम के पास टीम की कमान है। डेवाल्ड ब्रेविस को भी दोनों टीमों में जगह मिली है।
दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम
टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, नंद्रे बर्गर, टोनी डी ज़ॉर्ज़ी, केशव महाराज, क्वेना मफाका, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, कागिसो रबाडा, रायन रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स
दक्षिण अफ्रीका की टी20 टीम
एडेन मार्कराम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, डोनावन फरेरा, मार्को यानसेन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, कागिसो रबाडा, रायन रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, लिज़ाड विलियम्स












Click it and Unblock the Notifications