3 मैदान जहां कभी 'रिटायर' नहीं होंगे हिटमैन! संन्यास से पहले ही बन सकता है 'रोहित शर्मा स्टैंड'
रोहित शर्मा संन्यास तक अपनी बैटिंग और लीडरशिप की शानदार विरासत छोड़ जाएंगे। तीन ऐसे मैदान जहां उनका रिटायरमेंट आते-आते हमें रोहित शर्मा स्टैंड देखने को मिल सकता है।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा जब 15 साल पहले अंतरराष्ट्रीय में एक नौजवान लड़के की तरह आई तो सबने उनमें तब के दिग्गज इंजमाम उल हक की एक झलक दिखी। ऐसा लगा कि रोहित के पास खेलने के लिए काफी अतिरिक्त समय होता है। समय के साथ रोहित ने इस बात को साबित भी किया कि वे खास हैं और अपने शॉट्स पर लगाई गई टाइमिंग की बदौलत वे दुनिया के सबसे क्लीन हिटर में एक बन गए। रोहित ने वनडे क्रिकेट में शतक के बाद बड़ी पारी खेलने की जो आदत डाली उसने उनको इस फॉर्मेट में तीन दोहरे शतक दिए। पिछले कुछ सालों में वे टेस्ट क्रिकेट में भी जगह पाने में कामयाब रहे और आज तीनों फॉर्मेट में भारत के क्रिकेट कप्तान हैं।

रोहित ने खेल में स्थायी विरासत छोड़ी है।
जाहिर है अपने डेब्यू के बाद से रोहित ने खेल में स्थायी विरासत छोड़ी है। मुंबईकर ने खुद को सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक के रूप में स्थापित किया है। वह इस समय भले ही बहुत अच्छे रन नहीं बना पा रहे हों लेकिन खराब टच में बिल्कुल नहीं लग रहे हैं। ऐसा लगता है बड़ी पारी समय की बात है और जब ये आएगी तो बहुत बड़ा शतक भी बन सकता है। रोहित पहले ही अपने करियर में इतना हासिल कर चुके हैं कि वे भारत के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों की लिस्ट में आते हैं। फिलहाल उन्होंने बताया है कि वे टी20 को छोड़ने के मूड में भी नहीं है। यानी कुछ और साल हमें हिटमैन क्रिकेट में दिखेंगे।

जहां देखने को मिल सकते हैं रोहित शर्मा स्टैंड
इसके बावजूद यह कहना भी सही है कि उम्र के जिस पड़ाव पर रोहित हैं वहां से उनका रिटायरमेंट भी कोई दशकों आगे नहीं है बल्कि ये कुछ सालों में हो जाएगा। आमतौर पर किसी खिलाड़ी के योगदान को उसके संन्यास के बाद कई तरीकों से सराहा जाता है। क्रिकेट में सम्मान करने का एक अन्य तरीका उस स्थान पर एक स्टैंड का नाम बदलना है जो रिटायर हुए क्रिकेटर से काफी ज्यादा जुड़ाव रखता है। विराट कोहली, एमएस धोनी, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर और आशीष नेहरा जैसे कई भारतीय खिलाड़ियों के नाम चुनिंदा भारतीय मैदानों पर दर्ज हैं और इनमें कोहली तो रिटायर भी नहीं हुए हैं। यहां हम ऐसे ही तीन मैदानों बात करेंगे जहां हमें भरतीय कप्तान के रिटायरमेंट तक "रोहित शर्मा स्टैंड" का अनावरण देखने को मिल सकता है।

1. वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
'रोहित शर्मा स्टैंड' वाले संभावित स्थलों की सूची में वानखेड़े का नाम ना आए ऐसा हो नहीं सकता क्योंकि ये उनका घरेलू मैदान है। यहां उन्होंने देश के साथ-साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस (एमआई) के लिए भी अपनी चमक बिखेरी है। इतना ही नहीं रोहित ने यहां पर एक टेस्ट शतक भी लगाया हुआ है। जाहिर है उनके करियर के कुछ सबसे प्रतिष्ठित क्षण वानखेडे़ पर आ चुके हैं।
रोहित के लिए ये स्टेडियम दुनिया में उनका पसंदीदाहै। यहां पहले से मौजूद 'सचिन तेंदुलकर स्टैंड' और 'सुनील गावस्कर स्टैंड' के साथ 'रोहित शर्मा स्टैंड' की उपस्थिति जरूर देखने को मिलने जा रही है।

2. ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई
ये स्टेडियम भी मुंबई में वानखेड़े के ठीक निकट है। ब्रेबॉर्न स्टेडियम भले ही लीजेंड वानखेड़े की तरह ग्लैमरस नहीं है लेकिन यहां भी रोहित की कई कहानियां बुनी गई हैं और मैदान का अपना इतिहास भी है। रोहित ने यहां अपना पहला टी20 शतक लगाया हुआ है जब वे 2009 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मुकाबले में गुजरात के खिलाफ खेले थे। ये किसी भारतीय क्रिकेटर का पहला टी20 शतक भी था। फिर रोहित ने पहला फर्स्ट क्लास शतक भी यहीं पर लगाया जब उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 162 रन बनाए। ये 2018 में हुआ था क्योंकि रोहित को आसानी से टेस्ट में मौका नहीं मिला और लगातार मौके मिलने काफी लेट शुरू हुए थे।

3. ईडन गार्डन, कोलकाता
कोलकाता का यह ग्राउंड बहुत प्रतिष्ठित है। भारतीय क्रिकेट में इसकी काफी यादें हैं। भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन सहित कई क्रिकेटरों का ईडन गार्डन्स से विशेष संबंध रहा है। ऐसे ही ईडन गार्डन्स से रोहित का जुड़ाव जगजाहिर है। आईपीएल 2015 की जीत से लेकर श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की शानदार पारी खेलने तक, इस खिलाड़ी के करियर के बड़े मोमेंट्स में इस स्थान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कोलकाता में बतौर ओपनर रोहित का शानदार रिकॉर्ड है जहां उन्होंने सभी प्रारूपों में आठ मैचों में 71.12 की बेहतरीन औसत से 569 रन बनाए हैं। यहां फैंस का प्यार उनको मिला है और काफी चांस हैं कि भविष्य में उनकी विरासत को याद रखने के लिए ईडन पर हिटमैन का एक स्टैंड देखने को मिल जाए।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications