Yashasvi Jaiswal और जसप्रीत बुमराह को मिली इस खास टीम में जगह, पैट कमिंस बने कप्तान

ICC Test Team Of 2024, Yashasvi Jaiswal: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने आईसीसी की 2024 की टेस्ट टीम में जगह बनाई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी पैट कमिंस को इस टीम का कप्तान घोषित किया गया है। केन विलियमसन और मैट हेनरी के रूप में दो न्यूजीलैंड के खिलाड़ी भी इस टीम में शामिल हैं।

जसप्रीत बुमराह ने किया था कमाल

पैट कमिंस ऑल-स्टार इलेवन में जगह बनाने वाले एकमात्र ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं। जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन साल 2024 में कमाल का रहा था। उन्होंने हर टीम के बल्लेबाजों पर दबदबा बनाया। टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 200 विकेट पूरे करने के मामले में जसप्रीत बुमराह चौथे गेंदबाज हैं। बुमराह ने अपने 200 टेस्ट विकटों का आंकड़ा 8484 गेंदों में पूरा किया। इस लिस्ट में पहले नंबर पर पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान वकार यूनिस का नाम है जिन्होंने टेस्ट में अपने 200 विकेट 7725 गेंदों में पूरे किए थे।

ICC 1

यशस्वी जायसवाल का फॉर्म रहा है शानदार

जायसवाल ने एक टेस्ट ओपनर के तौर पर अपनी पहचान बनाई। दक्षिण अफ्रीका के बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में शानदार वापसी की, जिसमें उन्होंने 712 रन बनाए। इसमें दो दोहरे शतक और तीन अर्धशतक शामिल थे। 23 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज ने चार पारियों में तीन अर्धशतक के साथ अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी, जिसमें भारत ने बांग्लादेश को घरेलू मैदान पर हराया।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जड़ा था शतक

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल ने पर्थ में दूसरी पारी में शानदार 161 रन बनाकर अपनी क्लास का प्रदर्शन किया। पहली पारी में शून्य पर आउट होने के बाद उन्होंने जोरदार वापसी की। वह 391 रन बनाकर सीरीज में भारत के टॉप स्कोरर रहे। एक कैलेंडर वर्ष में जायसवाल ने 54.74 की शानदार औसत से 1,478 रन बनाए, जो इंग्लैंड के जो रूट (2024 में 55.57 की औसत से 1,556 रन) के बाद दूसरे स्थान पर है।

ICC टेस्ट टीम ऑफ द ईयर

पैट कमिंस (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, बेन डकेट, केन विलियमसन, जो रूट, हैरी ब्रूक, कामिंडु मेंडिस, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मैट हेनरी और जसप्रीत बुमराह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+