Asia Cup Final, IND vs SL: फाइनल में बाहर हो सकता है टीम इंडिया का ये स्टार, बांग्लादेश के खिलाफ तोड़ी उम्मीद

India vs Bangladesh: एशिया कप 2023 के फाइनल से पहले भारत को सुपर फोर के आखिरी मैच में बांग्लादेश के हाथों छह रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा। यह टीम इंडिया की मौजूदा टूर्नामेंट में पहली हार है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम श्रीलंका के 266 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 259 रन पर ढेर हो गई।

इस दौरान शुभमन गिल के अलावा कोई भी खिलाड़ी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सका। ऐसे में फाइनल की प्लेइंग इलेवन में एक बड़े स्टार का नाम कट सकता है। वहीं दूसरी ओर अपने खराब प्रदर्शन को लेकर कप्तान रोहित शर्मा को भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

team india

दरअसल, रोहित शर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, शुभमन गिल और ईशान किशन जैसे धाकड़ खिलाड़ियों से भरी टीम 266 रन के लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। एकमात्र शुभमन गिल ही रहे जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और शतक जड़ा। गिल ने 133 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 121 रन बनाए।

इस मैच में कप्तान रोहत शर्मा भी अपना खाता नहीं खोल सके। वह पहली पारी की दूसरी ही गेंद पर अनामुल हक की गेंद पर तंजीम हसन शाकिब के हाथों कैच आउट हो गए। इसके बाद डेब्यूटेंट तिलक वर्मा भी प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे और सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

एक समय जब टीम इंडिया की पारी पूरी तरह से लड़खड़ा चुकी थी तब सभी की निगाहें 5वें नंबर पर आए ईशान किशन पर थीं, लेकिन उन्होंने भी महज 5 रन के निजी स्कोर पर मेहदी हसन मिराज को विकेट दे दिया। किशन ने सिर्फ 5 रन बनाने में 15 गेंदों का सामना किया।

बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार से सबक लेते हुए टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप फाइनल के लिए बड़ी तैयारी करनी है। ऐसे में सवाल उठने लगा है कि क्या ईशान किशन को प्लेइंग-11 में जगह मिलेगी या फिर श्रेयस अय्यर की वापसी होगी?

ये भी पढ़ें- 'बांग्लादेश से हार गए ताकि पाकिस्तान...,' टीम इंडिया की हार के बाद सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

हालांकि, श्रेयस अय्यर पूरी तरह फिट नहीं हैं। अय्यर की गैरमौजूदगी में केएल राहुल नंबर 4 पर और ईशान किशन नंबर 5 पर खेल रहे हैं। अगर अय्यर की वापसी होती है तो वह नंबर 4 पर खेलेंगे। फिर राहुल को नंबर-5 पर आना होगा। ऐसे में ईशान किशन को टीम से बाहर होना पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+