दिलीप कुमार की सिफारिश पर टीम इंडिया में मिला मौका, वर्ल्ड कप में बना सुपरस्टार, जानें कौन था ये खिलाड़ी?

cricketer Interesting Story: क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता बहुत पुराना है। आज हम आईपीएल में फिल्मी सितारों को टीमों के मालिक के रूप में देखते हैं, लेकिन ये जुड़ाव सिर्फ हाल के वर्षों का नहीं है। दशकों पहले भी बॉलीवुड और क्रिकेट का गहरा नाता रहा है। मंसूर अली खान पटौदी-शर्मिला टैगोर से लेकर विराट-अनुष्का तक, कई कहानियां सामने आईं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी क्रिकेटर को बॉलीवुड स्टार की सिफारिश पर टीम इंडिया में खेलने का मौका मिला हो?

यशपाल शर्मा की है दिलचस्प कहानी (cricketer Interesting Story)

यह कहानी है 1983 वर्ल्ड कप के हीरो यशपाल शर्मा की, जिन्होंने खुद खुलासा किया था कि उन्हें टीम इंडिया में जगह दिलाने में सुपरस्टार दिलीप कुमार का बड़ा हाथ था। यशपाल शर्मा का जन्म 11 अगस्त, 1954 को लुधियाना, पंजाब में हुआ था। 66 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से उनकी मौत हो गई थी। वह हमारे बीच भले ही ना हो लेकिन उनकी कहानियां आज भी फैंस के जहन में ताजा है।

cricketer 1

दिलीप कुमार को पसंद आई थी यशपाल की बल्लेबाजी

यशपाल के मुताबिक वह अपने शुरुआती दिनों में रणजी ट्रॉफी खेल रहे थे। एक कंपनी के मैदान पर नॉकआउट मैच चल रहा था, जिसकी चेयरमैनशिप दिलीप कुमार के पास थी। पहली पारी में यशपाल ने शतक जमाया और दूसरी पारी में 80 रन पर खेल रहे थे, तभी मैदान के बाहर कुछ गाड़ियां आकर रुकीं। मैच खत्म होने के बाद पता चला कि खुद "यूसुफ साहब" (दिलीप कुमार) उन्हें देखने आए थे।

दिलीप कुमार की वजह से मिली टीम में एंट्री

दिलीप कुमार ने मैच के बाद उनसे मुलाकात की और कहा कि मुझे लगता है तुम्हारा खेल मजबूत है, मैं तुम्हारे लिए किसी से बात करूंगा। इसके बाद दिलीप साहब ने तत्कालीन बीसीसीआई अध्यक्ष राज सिंह डूंगरपुर से मुलाकात की और यशपाल की सिफारिश की। यही वह पल था, जिसने यशपाल के करियर को नई दिशा दी।

1978 में पाकिस्तान के खिलाफ किया था डेब्यू

यशपाल शर्मा ने 1978 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे डेब्यू किया। लेकिन असली पहचान उन्हें 1983 वर्ल्ड कप में मिली। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 89 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 61 रन बनाकर उन्होंने भारत को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

अपने टेस्ट करियर में यशपाल ने 37 मैचों में 1606 रन बनाए, जिसमें 9 अर्धशतक शामिल थे। वहीं, 42 वनडे में उन्होंने 883 रन बनाए। लेकिन उनका नाम हमेशा 1983 की ऐतिहासिक जीत के साथ ही जुड़ा रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+