BCCI ने ही कर ली भारत को टी20 वर्ल्ड कप में हराने की तैयारी, यह एक गलती पड़ने वाली है भारी?
भारतीय टीम के खिलाड़ी आईपीएल के बाद टी20 वर्ल्ड कप खेलने में व्यस्त हो जाएंगे। टीम इंडिया का अभियान आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले के साथ शुरू हो जाएगा। टीम इंडिया का सबसे ख़ास मैच पाकिस्तान के साथ होगा। इस बहुप्रतीक्षित मैच को लेकर दर्शकों में भी उत्साह रहता है।
आईपीएल की वजह से टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप में चीजें आसान नहीं होने वाली है। लीग में थकान के बाद मैदान पर उतरना और बेहतरीन प्रदर्शन करना मुश्किल काम होता है। यह बात इंग्लैंड क्रिकेट ने समझी और अपने खिलाड़ियों को वापस बुला लिया।

भारतीय टीम यूएसए के लिए दो ग्रुप में जाने वाली है। पहला ग्रुप वह होगा जो आईपीएल के प्लेऑफ़ मैचों का हिस्सा नहीं है। इनमें कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान हार्दिक पांड्या होंगे। दूसरे ग्रुप में उन खिलाड़ियों का नाम है, जो प्लेऑफ़ का हिस्सा हैं। संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल इसमें होंगे।
टीम इंडिया अगर टुकड़ों में जाती है, तो नुकसान ही होगा। पहले और बाद में जाने वाले खिलाड़ियों के अभ्यास सेशन में कंडीशंस में ढलने का अंतर रहेगा। देखा जाए, तो बीसीसीआई इस स्थिति के लिए अच्छी योजना तैयार कर सकती थी। आईपीएल का शेड्यूल सही तरीके से नहीं बना।
आईपीएल को 26 मई तक खींचने का कोई अर्थ नहीं है। जून में वर्ल्ड कप होना है, यह पहले से ही तय था। ऐसे में आईपीएल को जल्दी समाप्त करने की प्लानिंग होनी चाहिए थी। 22 मार्च से लीग शुरू हो गई थी। इसे 20 मई से पहले समाप्त करना चाहिए था।
आईपीएल में शनिवार को इस बार काफी कम डबल हेडर मैच हुए हैं और इसी कारण लीग 26 मई तक चली गई। इस स्थिति से बचा जा सकता था लेकिन बीसीसीआई की तरफ से यह एक बड़ी गलती हुई है। मानसिक थकान और शारीरिक थकान के साथ ही खिलाड़ी वर्ल्ड कप में खेलेंगे।
अगर आईपीएल को 20 मई से पहले समाप्त किया जाता, तो प्लेयर्स को एक सप्ताह का आराम मिल सकता था और वे यूएसए में समय पर जाकर कंडीशंस के अनुकूल हो सकते थे। इस गलती की वजह से टीम इंडिया के प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है और हार का सामना भी करना पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications