IND vs NZ 5th T20 Weather: क्या तिरुवनंतपुरम T20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मौसम का ताजा अपडेट
IND vs NZ 5th T20 Weather: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच टी20 सीरीज का कारवां अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में आज सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला खेला जाना है। टीम इंडिया पहले ही सीरीज में बढ़त बनाए हुए है, लेकिन क्या आज इंद्रदेवता मैच का मजा किरकिरा करेंगे? मैच शुरू होने से पहले फैंस के लिए राहत और चिंता, दोनों तरह की खबरें सामने आ रही हैं।
तिरुवनंतपुरम के मौसम को लेकर ताजा अपडेट्स क्रिकेट प्रेमियों के लिए सुकून देने वाले हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शनिवार को दिनभर आसमान साफ रहने की संभावना है। हालांकि, केरल के तटीय इलाकों में मौसम को पलक झपकते बदलता है, लेकिन फिलहाल बारिश की उम्मीद न के बराबर है।

IND vs NZ 5th T20: मौसम का हाल
- बारिश की संभावना: 5% से कम (मैच के दौरान)।
- तापमान: अधिकतम 32°C और न्यूनतम 26°C।
- ह्यूमिडिटी (नमी): 65% (मैच के दौरान खिलाड़ियों को पसीने से जूझना पड़ सकता है)।
ओस बन सकती है 'एक्स-फैक्टर' (IND vs NZ 5th T20)
भले ही बारिश का खतरा कम हो, लेकिन तिरुवनंतपुरम में ओस हमेशा से बड़ी भूमिका निभाती है। शाम को नमी बढ़ने के कारण मैदान पर ओस गिरना तय है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी, क्योंकि गीली गेंद से ग्रिप बनाना गेंदबाजों के लिए मुश्किल होगा और बल्लेबाजों को फायदा मिलेगा।
कैसी होगी तिरुवनंतपुरम की पिच?
ग्रीनफील्ड स्टेडियम की पिच को लेकर क्यूरेटरों का मानना है कि यहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। तिरुवनंतपुरम की यह पिच पारंपरिक रूप से धीमी मानी जाती है, जहां स्पिनरों को काफी टर्न और ग्रिप मिलती है। खेल के शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, गेंद बल्ले पर रुककर आएगी, जिससे स्ट्रोक खेलना चुनौतीपूर्ण होगा। हालांकि, शाम के समय ओस गिरने के बाद पिच का मिजाज बदल सकता है और दूसरी पारी में बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो सकती है। ऐसे में 160-170 का स्कोर यहाँ एक 'फाइटिंग टोटल' साबित होगा।












Click it and Unblock the Notifications