Zimbabwe दौरे पर ये तीन खिलाड़ी बढ़ा सकते हैं भारत की मुश्किलें, बांग्लादेश के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन

वेस्टइंडीज को वनडे और टी20 सीरीज में मात देने के बाद अब भारतीय टीम जिम्बाब्वे का दौरा करेगी।

नई दिल्ली, 12 अगस्त: वेस्टइंडीज को वनडे और टी20 सीरीज में मात देने के बाद अब भारतीय टीम जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। इस टूर पर दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज की शुरुआत 18 अगस्त से होगी और आखिरी मैच 22 अगस्त को खेला जाएगा। केएल राहुल को टीम की कमान सौंपी गई है, वहीं शिखर धवन को उपकप्तान बनाया गया है। हाल ही बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे का दौरा किया था। इस दौरे पर खेली गई 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज को जिम्बाब्वे ने 2-1 से अपने नाम किया। जिम्बाब्वे के खिलाड़ी इस समय शानदार फॉर्म में हैं, ऐसे में कुछ खिलाड़ी भारत की मुश्किले बढ़ा सकते हैं।

ये खिलाड़ी हैं शानदार फॉर्म में

ये खिलाड़ी हैं शानदार फॉर्म में

बांग्लादेश के जिम्बाब्वे दौरे पर वनडे में मेजबान टीम के सिकंदर रज़ा ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 252.00 की औसत और 106.33 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 16 चौके और तीन छक्के जड़े। इसके अलावा उन्होंने तीन वनडे मैचों में 29.20 की औसत से 5 विकेट भी अपने नाम किए। जिम्बाब्वे के इनोसेंट काइया ने 3 वनडे मैचों में 42.33 की औसत और 83.55 के स्ट्राइक रेट से 127 रन बनाए। रेजिस चकाब्वा ने भी 2 वनडे मैचों में शानदार बल्लेबाजी की और 52.00 की औसत, 128.40 के स्ट्राइक रेट से 104 रन जड़े।

वनडे सीरीज का शेड्यूल

वनडे सीरीज का शेड्यूल

भारत और जिम्बाब्वे के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 18 अगस्त को खेला जाएगा। वहीं दूसरा एकदिवसीय 20 अगस्त को और तीसरा 22 अगस्त को खेला जाएगा। सीरीज के सभी मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेले जाएंगे। सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 12.45 बजे शुरू होंगे।

  • पहला वनडे: 18 अगस्त, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
  • दूसरा वनडे: 20 अगस्त, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
  • तीसरा वनडे: 22 अगस्त, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
भारत का पलड़ा भारी

भारत का पलड़ा भारी

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 63 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इनमें भारत ने 51 मं जीत हासिल की है वहीं जिम्बाब्वे ने 10 मुकाबले जीते हैं। 2 मैच टाई भी हुए हैं। भारत ने आखिरी बार 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी। केएल राहुल के इस सीरीज में भी भारत की जीत का सिलसिला बरकरार रखेंगे। सीरीज में युवा खिलाड़ियों के पास भी शानदार प्रदर्शन करने अपने को साबित करने का मौका है।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम

केएल राहुल (कप्तान) शिखर धवन (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+