इन गेंदबाजों के आगे बेबस हो जाते हैं कोहली, टीम इंडिया के रन मशीन पर लग जाता है ब्रेक

Virat Kohli struggles against spinners: अपनी बल्लेबाजी से बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने वाले विराट कोहली की बड़ी कमजोरी सामने आई है। कोहली लगातार एक ही तरह की गलती करते पाए गए हैं।

 Virat Kohli

Virat Kohli struggles against spinners: श्रीलंका के खिलाफ बल्ले से कमाल का प्रदर्शन करने वाले विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। तीन मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबलों में कोहली जल्द ही आउट हो गए। दोनों बार कोहली को न्यूजीलैंड के स्पिनर मिचेल सेंटनर ने आउट किया। बाएं हाथ के स्पिनर्स के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। विराट कोहली इन दोनों मैचों में एक ही तरह की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। कोहली की इस कमजोरी को लेकर क्रिकेट के दिग्गज लगातार बहस भी कर रहे हैं।

सेंटनर की गेंदों पर तीन बार हो चुके हैं OUT

सेंटनर की गेंदों पर तीन बार हो चुके हैं OUT

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को मौजूदा वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड के स्पिनर मिचेल सेंटनर ने लगातार दो बार आउट किया। एक बार गेंद को पीछे जाकर खेलते समय कोहली बोल्ड हो गए तो वहीं दूसरी बार आगे आकर शॉट खेलने की कोशिश में वह स्टंप आउट हुए। सेंटनर ने अब तक वनडे क्रिकेट में कोहली को तीन बार आउट करने का कारनामा किया है।

तैजुल और शाकिब ने भी किया है परेशान

तैजुल और शाकिब ने भी किया है परेशान

बांग्लादेश के बाएं हाथ के स्पिनर तैजुल इस्लाम ने पिछले साल दिसंबर में खेले गए वनडे सीरीज में विराट कोहली को काफी परेशान किया था। तैजुल इस्लाम के अलावा एक और बांग्लादेशी बाएं हाथ के स्पिनर कोहली को परेशान किया है। शाकिब अल हसन ने वनडे क्रिकेट में अब तक कुल पांच बार विराट कोहली का विकेट झटका है। शाकिब के अलावा बतौर स्पिनर सिर्फ एडम जम्पा ही पांच बार कोहली को आउट करने में सफल रहे हैं।

आईपीएल में जडेजा की गेंदों पर आउट हो चुके हैं कोहली

आईपीएल में जडेजा की गेंदों पर आउट हो चुके हैं कोहली

दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महराज ने साल 2022 की शुरुआत में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली गई वनडे सीरीज में कोहली का विकेट चटकाया था। केशव महराज की गेंदों पर विराट कोहली संघर्ष करते नजर आए। वहीं कोहली को आईपीएल में उनके ही साथी रवींद्र जडेजा ने काफी दफा आउट किया है। जडेजा कोहली को एक बार बोल्ड कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने अब तक तीन बार आईपीएल में विराट को आउट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+