T20 क्रिकेट में इन पांच टीमों ने चलाया है हार का सबसे लंबा सिलसिला, भारत की तीन टीमें हैं शामिल
इंग्लैंड में चल रही टी20 ब्लास्ट लीग में जिस तरह से मिडिलसेक्स टीम ने सरे के खिलाफ 252 रनों का टारगेट 19.2 ओवर में ही हासिल कर लिया, उसने उनके 14 मैचों की हार के सिलसिले को भी तोड़ दिया है।
ये हार को तोड़ने के लिए लंबा वक्त है लेकिन जब हम टी20 के इतिहास से ऐसी टॉप पांच टीमों को देखते हैं जिन्होंने लंबे समय तक हार का सिलसिला देखा, तो नतीजे चौंकाते हैं।

1. सिडनी थंडर्स की टीम बिग बैश लीग खेलती है और उन्होंने 19 टी20 मैचों में हार का सिलसिला बनाया था। उनको 30 दिसंबर 2011 में हार मिली जो लगातार 19 मैचों तक 11 जनवरी 2014 तक चलती रही।
2. जम्मू एंड कश्मीर की टीम भारत की डोमेस्टिक टीम है जिन्होंने लगातार 22 मैच हारे थे। इस टीम की हार का सिलसिला 22 अक्टूबर 2009 को शुरू हुआ था और 4 अप्रैल 2014 तक चलता रहा।
3. मिजोरम एक और भारतीय डोमेस्टिक टीम है जिसने टी20 में लगातार 23 बार हार का सिलसिला कायम किया। इस टीम का ये शर्मनाक रिकॉर्ड 8 नवंबर 2021 तक चलता रहा।
4. अरुणाचल प्रदेश एक और नॉर्थ ईस्ट टीम है, जिसने टी20 में लगातार 25 बार हार का सिलसिला बनाया है और ये अभी तक टूटा नहीं है। ये सिलसिला 2019 में चला और हाल में खेले गए टी20 मैच में भी उनको हार मिली। ये मुकाबला 22 अक्टूबर 2022 को खेला गया था।
5. क्वेटा बियर पाकिस्तान की घरेलू टी20 लीग की टीम है जिसने रिकॉर्ड लगातार 27 हार का सिलसिला कायम किया है। ये सिलसिला 25 अप्रैल 2005 को शुरू हुआ था और दिसंबर 2012 तक चलता रहा।
ऐसे में जब मिडिलसेक्स टीम की स्थिति पर नजर डालते हैं ये उपरोक्त टीमों की तुलना में काफी बेहतर नजर आती है। भारत में भी आईपीएल में कई टीमों को लगातार हार मिलती हैं लेकिन यह इतनी ज्यादा नहीं हो पाती कि उनका नाम इस शर्मनाक रिकॉर्ड की टॉप टीमों में जुड़ पाए।












Click it and Unblock the Notifications