Rajasthan Royals में कप्तानी पर बवाल! तीन गुटों में बंटा मैनेजमेंट, आखिर कौन होगा कप्तान?

Rajasthan Royals News: राजस्थान रॉयल्स ने आधिकारिक तौर पर यह घोषणा की है कि उन्होंने राहुल द्रविड़ के साथ अपना करार खत्म कर दिया है। 2026 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से पहले ही यह बड़ा फैसला सामने आया है। राहुल द्रविड़ की वापसी को लेकर पिछले साल फैंस में काफी उत्साह था, क्योंकि वे पहले इस फ्रेंचाइज़ी के कप्तान और कोच रह चुके थे।

राहुल द्रविड़ ने छोड़ा टीम का साथ (Rajasthan Royals News)

राहुल द्रविड़ को 6 सितंबर 2024 को राजस्थान रॉयल्स के साथ जोड़ा गया था। उस समय वे भारतीय क्रिकेट टीम के कोच का कार्यकाल पूरा कर चुके थे और रॉयल्स ने उन्हें एक बड़े नाम के रूप में पेश किया था। लेकिन यह सफर एक साल से भी कम समय में खत्म हो गया। द्रविड़ के जाने के बाद अब राजस्थान रॉयल्स के कैंप में इस समय कप्तानी का मुद्दा चर्चा में है।

Rajasthan Royals 1

रियान पराग बन सकते हैं टीम के कप्तान

संजू सैमसन की कप्तानी में टीम ने पिछले कुछ सीज़न में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन अब मैनेजमेंट के अंदर तीन अलग-अलग खेमे बन गए हैं। क्रिकबज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स में तीन अलग-अलग विचारधाराएँ हैं कि आने वाले सीज़न में टीम की बागडोर किसे सौंपी जाए। पहला गुट रियान पराग को कप्तान बनाने के पक्ष में है। रियान पिछले कुछ सीज़न से लगातार टीम का हिस्सा रहे हैं और इस साल घरेलू क्रिकेट में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कई लोगों का मानना है कि उनमें लीडरशिप क्वालिटी है और वह युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन सकते हैं।

यशस्वी जायसवाल को लेकर भी चर्चाएं तेज

दूसरा गुट यशस्वी जायसवाल को भविष्य का लीडर मानता है। यशस्वी ने पिछले दो सीज़न में धमाकेदार बल्लेबाजी से सबका दिल जीता है। वह अभी बहुत युवा हैं और टीम मैनेजमेंट का एक वर्ग मानता है कि अगर उन्हें जल्द जिम्मेदारी दी जाए तो वे लंबे समय तक टीम को स्थिरता दे सकते हैं। यशस्वी जायसवाल भारत के लिए भी दमदार प्रदर्शन करते रहे हैं।

क्या संजू सैमसन को फिर मिलेगा मौका?

तीसरा और आखिरी गुट संजू सैमसन को कप्तान बनाए रखने के पक्ष में है। संजू 2021 से राजस्थान रॉयल्स के कप्तान हैं और उनके नेतृत्व में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया है। उनके अनुभव और शांत स्वभाव को देखते हुए कई लोग मानते हैं कि कप्तानी में बदलाव करने का यह सही समय नहीं है। हालांकि, मैनेजमेंट ने अभी तक किसी भी बदलाव पर आधिकारिक फैसला नहीं लिया है। यह भी माना जा रहा है कि टीम का फाइनल निर्णय ऑक्शन के बाद होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+