युवराज सिंह के घर चोरों ने मारी सेंध, जानें कितने रुपये की नकदी और गहने हुए गायब

Theft at Yuvraj Singh's house: पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह के घर चोरी होने की खबर सामने आई है। युवराज सिंह के घर से नकदी और ज्वैलरी भी गायब हुई है। हालांकि यह चोरी किसने के है, इसकी जानकारी फ़िलहाल सामने नहीं आई है। परिवार को एक नौकर पर शक है।

दरअसल युवराज के पंचकुला स्थित घर पर यह चोरी हुई है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच भी शुरू कर दी है। अभी तक ठोस कुछ भी सामने नहीं आया है। युवराज सिंह की मां शबनम ने इस चोरी की घटना का खुलासा किया है।

yuvraj singh

युवी के घर से 75 हजार रुपये चुराए गये हैं और ज्वैलरी भी चुराई गई है। अलमारी में रखा हुआ यह सामान गायब हो गया। परिवार ने घर में काम करने वाले एक पुराने नौकर के ऊपर शक किया है। एमडीसी थाणे में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस जांच में लग गई है और जल्दी ही इस मामले में खुलासा हो सकता है कि चोर कौन है।

गौरतलब है कि युवराज की मां गुरुग्राम वाले घर में रह रही थीं। यह बात सितम्बर 2023 की है। इसके बाद अक्टूबर में चोरी का पता चला और घर में ही अपने स्तर पर मामले की जाँच करने पर कोई सफलता हाथ नहीं लगी। अब इस मामले को पुलिस में ले जाया गया है। नौकर के ऊपर शक इसलिए है क्योंकि उसने नौकरी छोड़ दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+