Women World Cup: महिला वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत को दुनिया का सलाम

क्राइस्टचर्च, 3 अप्रैल: ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हेली ने 170 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में 7वीं बार चैम्पियन बनाया है। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को इस मुकाबले में 71 रनों से मात दे दी। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क की पत्नी एलिसा हीली ने 138 गेंदों पर 170 रनों की पारी खेली जिसकी बदौलत आस्ट्रेलिया की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 356 रनों का स्कोर खड़ा किया था और इंग्लैंड की टीम को केवल 285 रनों पर ही समेट दिया। इंग्लैंड की टीम 44 ओवर में ही आउट हो गई और आस्ट्रेलिया की टीम सातवीं बार विश्व चैंपियन बनने में कामयाब रही।

The world salutes Australias reign in the Womens World Cup tournament history

हालांकि इंग्लैंड की खिलाड़ी नटाली साइवर ने 90 गेंदों में एक शतक पूरा किया। जब इंग्लैंड का आखिरी विकेट 44वें ओवर में 285 रन पर गिरा तो साइवर नाबाद 148 रन बनाकर पवेलियन लौंटी।

हीली ने एक विश्व कप फाइनल मुकाबले में सर्वाच्च निजी स्कोर बनाया है जो पहले एडम गिलक्रिस्ट के नाम था। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर गिलक्रिस्ट ने श्रीलंका के खिलाफ 2007 में 149 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें- DC को हराने के बाद गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया- कहां पलटना शुरू हुआ मैच

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में आस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड बड़ा ही शानदार रहा है। उन्होंने 1973 में खेले गए विश्व कप के फाइनल में पहुंचने में कामयाबी हासिल की थी। 1978 में ऑस्ट्रेलिया की टीम विजेता बनी और उसके बाद 1982 में भी यह टीम विश्व विजेता बनकर उभरी। ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम का डंका इस तरह से सर चढ़कर बोला कि कंगारू महिला टीम ने 1988 का विश्व कप जीता। 1993 के वर्ल्ड कप में भी सेमीफाइनल तक पहुंचे और फिर 1997 के वर्ल्ड कप को एक बार फिर से जीतकर दुनिया में अपनी छाप छोड़ दी।

2000 के वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने फिर से फाइनल का सफर तय किया और 2005 में उन्होंने फाइनल में पहुंचकर ट्रॉफी को हासिल कर लिया। 2009 के वर्ल्ड कप में आस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी और उसके बाद अगले विश्वकप में उन्होंने फिर से अपने आप को विजेता बना दिया। 2017 के वर्ल्ड कप में भी आस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम सेमीफाइनल तक पहुंची और अब 2022 के विश्व कप में इंग्लैंड को 71 रनों से हराकर सातवीं बार महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के विजेता बन चुके हैं।

इस प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलिया को बधाई देने का तांता लग चुका है।

IPL फ्रेंचाइजी ने भी ऑस्ट्रेलिया को बधाई दी है-

इस प्रतियोगिता में 30 दिन में 31 मुकाबले खेले गए जिसमें 11 शतक लगाए गए। चार बार 300 रनों का स्कोर पार हुआ और कुछ मुकाबलों में मामला फाइनल ओवर तक खींचा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+