ड्वेन ब्रावो का ऐसा राज़ जो आप नहीं जानते, तीन गर्लफ्रेंड्स, 3 बच्चे लेकिन शादी से पूरी तरह भाग गए

Dwayne Bravo: वेस्टइंडीज की टीम में धांसू प्लेयर्स के कमी नहीं रही है। अलग-अलग समय में बड़े खिलाड़ी आते रहे हैं। ड्वेन ब्रावो भी उनमें से एक हैं। ब्रावो ने विंडीज से खेलने के अलावा लीग क्रिकेट काफी खेला है। वह भारत ने कई टीमों से आईपीएल में भी खेल चुके हैं। खेल की तरह पर्सनल लाइफ में भी ब्रावो ऑल राउंडर की तरह रहे हैं।

ड्वेन ब्रावो की कई गर्लफ्रेंड्स रही हैं लेकिन शादी उन्होंने किसी से भी नहीं की। गर्लफ्रेंड्स से उनके बच्चे भी हुए हैं। उन्होंने बिना शादी ही अपने बच्चों के लिए सब कुछ करने का प्रयास किया है। आम तौर पर ऐसा कम देखने को मिलता है लेकिन ब्रावो का जीवन यही है।

dwayne bravo

Dwayne Bravo की तीन गर्लफ्रेंड्स

बारबाडोस की मॉडल रेगिना रामजित और खिता गोंजालविस से गहरा रिश्ता रहा है। इसके अलावा उनकी एक और गर्लफ्रेंड रही है। ब्रावो की अहर गर्लफ्रेंड से एक बच्चा है। इस तरह वह कुल तीन बच्चों के पिता हो जाते हैं। ब्रावो के प्रोफाइल में अपने बच्चों की माताओं को धन्यवाद कहा गया है, इसमें एक नाम याना एस्ट्राडो का भी है। शायद वह उनकी तीसरी गर्लफ्रेंड रही होंगी। इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई लेकिन उनका रिश्ता तीन महिलाओं से रहा है।

सोशल मीडिया पर ब्रावो अपने बच्चों के साथ फोटो पोस्ट करते रहते हैं। इससे पता चलता है कि वह अपने बच्चों से बेहद प्यार करते हैं। उन्होंने शादी क्यों नहीं की, इसके बारे में कोई खुलासा देखने को नहीं मिला।

Dwayne Bravo का करियर

ड्वेन ब्रावो ने हर प्रारूप में वेस्टइंडीज टीम का प्रतिनिधत्व किया है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 40 मुकाबले खेलकर 2200 रन बनाए थे। इसके अलावा उनके नाम 86 विकेट भी हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में ब्रावो ने 164 मुकाबले खेलते हुए 2968 रन बनाए। इस प्रारूप में उनके नाम 199 विकेट हैं। इसके अलावा टी20 में उन्होंने 91 मैचों में 1255 रन बनाने के अलावा 78 विकेट झटके हैं। आईपीएल में ब्रावो ने 161 मैचों में 1560 रन बनाए हैं। इसके अलावा उनके नाम 183 विकेट भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+