आईपीएल बीच में छोड़ गया दक्षिण अफ्रीका का दिग्गज, कौन है यह धांसू प्लेयर जो भारत से वापस चला गया

IPL 2025: आईपीएल शुरू होने से पहले इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने खेलने से मना कर दिया था। नीलामी में खरीदे जाने के बाद उन्होंने अपना नाम वापस लिया था। इसके बाद बवाल देखने को मिला था क्योंकि ऐसा करने वाले प्लेयर्स को बैन करना का प्रावधान इस टूर्नामेंट में रखा गया है।

इस बीच एक और खिलाड़ी ने आईपीएल को बीच में ही छोड़ दिया है। यह कोई साधारण प्लेयर नहीं था बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट में अपना बड़ा नाम रखता है और सम्मान भी काफी है। आईपीएल में दक्षिण अफ्रीका से कई प्लेयर्स खेल रहे हैं, उनमें सभी बड़े नाम हैं।

ipl 2025

गुजरात टाइटंस से खेलने वाले कगिसो रबाडा अपने देश वापस लौट गए हैं। यह टीम के लिए एक बड़ा झटका माना जा सकता है। कगिसो रबाडा को आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान प्लेइंग इलेवन में भी शामिल नहीं किया गया था। शुभमन गिल ने उनके बाहर होने की जानकारी दी थी।

गुजरात टाइटंस ने रबाडा के बाहर होने की जानकारी प्रदान की है। गुजरात ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि एक अहम पर्सनल मामले को निपटाने के लिए रबाडा वापस अपने देश लौट गए हैं। हालांकि गुजरात ने यह भी बताया कि इतना अहम मुद्दा क्या हो सकता है।

रबाडा ने आईपीएल 2025 में जीटी के पहले दो मैच खेले। पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों टीमों के खिलाफ टीम को 1-1 विकेट मिले। आरसीबी के खिलाफ हुए तीसरे मुकाबले में वह नहीं खेले थे। उस समय गुजरात की तरफ से उनके घर जाने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी थी।

रबाडा की जगह आरसीबी के खिलाफ गुजरात के लिए अरशद खान खेले थे। उन्होंने कोहली को आउट कर दिया था। गुजरात ने आरसीबी के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले को 8 विकेट से जीता था। इस सीजन गुजरात ने तीन में से दो मैचों में जीत दर्ज की है।

रबाडा वापस कब तक आएँगे, इसे लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। गुजरात के पास अन्य विदेशी विकल्प न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स हैं, जिन्होंने अभी तक कोई गेम नहीं खेला है। दक्षिण अफ्रीका के फास्ट बॉलर गेराल्ड कोएट्जी भी हैं, जो शायद अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+