ICC चैम्पियंस ट्रॉफी पूरी तरह होगी यूएई शिफ्ट? अंतिम समय में आईसीसी ने उठाया बड़ा कदम, क्या है पूरा मामला

ICC Champions Trophy: पाकिस्तान में अगले महीने चैम्पियंस ट्रॉफी होनी है। यूएई में भारत के मुकाबले खेले जाएंगे और अन्य टीमों के मैचों का आयोजन पाक में ही होगा। इसके लिए पीसीबी की तरफ से तैयारियां भी की जा रही हैं। काफी पहले से ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपना काम शुरू कर दिया था।

टूर्नामेंट में अब एक महीने से थोड़ा अधिक समय बचा है। स्टेडियमों को ठीक करने का काम भी चल रहा है। यहाँ बड़ी समस्या देखने को मिल रही है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड समय से पहले काम पूरा नहीं कर पाया है। स्टेडियमों की स्थिति अभी खराब है।

pakistan team

स्टेडियमों में फैन्स के बैठने के लिए नई सीटें लगाने का काम भी पूरा नहीं हो पाया है। कुछ जगहों पर सीटें लगी हैं लेकिन पूरी तरह काम होने में अभी समय लगने वाला है। यह एक समस्या ही नहीं है। बाकी कई अन्य मुद्दे भी हैं, जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए सिरदर्द बने हुए हैं।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक स्टेडियमों में काफी काम बचा हुआ है। इनमें आउटफील्ड का काम है, फ्लडलाइट्स का कार्य भी बचा हुआ है। खेलने वाली जगह को भी अच्छी तरह से तैयार नहीं किया जा सका है। इसके अलावा प्रोपर तरीके से ग्राउंड भी रेडी नहीं हो पाए हैं। सब काम अधूरे ही पड़े हुए हैं। यह अच्छा संकेत तो कहीं से नहीं कहा जा सकता है। आईसीसी की नजरें भी इस तरफ हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार स्थिति का आकलन करने के लिए आईसीसी अगले सप्ताह कामों की निगरानी करेगी। यदि पीसीबी समय सीमा से चूक जाता है और आयोजन स्थल आवश्यक चेकलिस्ट को पूरा नहीं करते हैं, तो पूरा टूर्नामेंट यूएई में स्थानांतरित हो सकता है, अब मेजबान बोर्ड के लिए समस्या खड़ी हो गई है।

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम का एक वीडियो वायरल हुआ है, इसमें स्थिति दर्शाई गई है। स्टेडियम तैयार होने की अंतिम तिथि 25 जनवरी है और लगभग पूरा काम बाकी पेंडिंग नज़र आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+