मौसम, पिच, लाईट सब कुछ था ठीक, फिर अजीबोगरीब कारण से रुका मैच, द हंड्रेड टूर्नामेंट में मची हाय-तौबा

The Hundred: इंटरनेशनल क्रिकेट और लीग क्रिकेट में यह सभी ने देखा है कि किसी न किसी वजह से मैच रुकता है। उनमें मुख्य वजह बारिश, खराब लाईट, गीला आउटफील्ड होता है। इसके अलावा कुछ मौकों पर सांप, कुत्ता, मधुमक्खी आदि के कारण भी गेम रुकते हुए देखा गया है।

इंग्लैंड में चल रहे द हंड्रेड टूर्नामेंट में गेम रुका लेकिन इनमें से कोई भी कारण नहीं था। अजीबोगरीब स्थिति की वजह से मैच रुकने पर हर कोई हैरान था। खिलाड़ी से लेकर स्टेडियम में बैठे दर्शकों तक को भरोसा नहीं हुआ कि आखिर यह क्या हो रहा है।

the hundred

हैरानी इस वजह से भी थी क्योंकि कारण भी इस बार कुछ अजीब था। दर्शकों ने शायद इससे पहले यह स्थिति नहीं देखी होगी। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में एक लोमड़ी ने घुसकर काम खराब कर दिया और गेम में बाधा पैदा कर दी। तेजी से वह मैदान में भागने लगी और इसका वीडियो वायरल हो गया।

द हंड्रेड 2025 के उद्घाटन मैच में गत विजेता ओवल इनविंसिबल्स ने लंदन स्पिरिट के खिलाफ एक आसानजीत हासिल की। मुकाबले के दौरान मैदान पर घुसी लोमड़ी ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। सौभाग्य से लोमड़ी मैदान से बाहर निकलने में सफल रही और लॉर्ड्स के दर्शकों से उसे जोरदार तालियों की गूंज मिली।

दर्शकों का मनोरंजन गेंदबाज और बल्लेबाज कर रहे थे लेकिन लोमड़ी ने आकर महफ़िल लूट ली और कम समय में ही दर्शकों का दिल जीत लिया। इस तरह के जानवर कम ही देखने को मिलते हैं लेकिन जब भी आते हैं, तो मुख्य आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं।

लंदन स्पिरिट की बैटिंग काफी खराब रही और टीम 80 के स्कोर पर ही आउट हो गई। शुरुआत में इनविंसिबल ने कुछ विकेट गंवाए लेकिन कम लक्ष्य होने के कारण कोई फर्क नहीं पड़ा। कप्तान बिलिंग्स और डोनोवन फरेरा ने मिलकर 31 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+