32 साल पहले 26 जनवरी को क्रिकेट में बना था गजब का रिकॉर्ड, अब तक सिर्फ दो बार हुआ है ऐसा
Republic Day cricket Records: गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है, क्योंकि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था और इसी दिन भारत एक संप्रभु गणराज्य बना। यह दिन भारतीय लोकतंत्र की ताकत और संविधान की महत्ता को याद करने का होता है। 26 जनवरी के दिन क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड बना था जिसे तोड़ने में लंबा समय लग गया था।
न्यूजीलैंड ने एक रन से जीता था मैच (Republic Day cricket Records)
न्यूजीलैंड ने वेलिंग्टन में इंग्लैंड के खिलाफ 2023 के दूसरे टेस्ट में एक रन से जीत हासिल की थी। ये जीत क्रिकेट के इतिहास में दूसरी बार हुई थी। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की गेंदबाजों और बैट्समेन ने शानदार प्रदर्शन किया, खासकर जब इंग्लैंड को आखिरी पलों में जीत के लिए केवल एक रन की जरूरत थी। इस समय न्यूजीलैंड ने मैच को अपने पक्ष में मोड़ लिया था।

26 जनवरी को बना था गजब का रिकॉर्ड
26 जनवरी 1993 को ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच हुए एक टेस्ट मैच में भी एक रन से जीत हुई थी, लेकिन उस समय से अब तक यह बहुत कम हुआ कि मैच इस क़रीबी से जीते गए हों। इस जीत ने वेस्टइंडीज के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में एक और शानदार अध्याय जोड़ दिया। 26 जनवरी 1993 को एडिलेड में वेस्टइंडीज ने इतिहास रचा था। जो 30 सालों तक कयाम रहा।
ऐसा रहा था मैच का हाल
यह मुकाबला 1993 में एडिलेड ओवल में खेला गया था, जो कि वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक यादगार टेस्ट मैच रहा। इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 252 रन बनाये। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम केवल 213 रन पर सिमट गई। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 146 रन पर सिमटी, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया को चौथी पारी में 186 रन का लक्ष्य मिला।
हालांकि, ऑस्ट्रेलिया की टीम 186 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई और केवल 184 रन ही बना सकी, जिससे वेस्टइंडीज ने यह मुकाबला जीत लिया। इस मैच में कर्टले एम्ब्रोज ने शानदार प्रदर्शन किया था, जिन्होंने 10 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।












Click it and Unblock the Notifications