IND vs ENG: कौन हैं रमनदीप सिंह? जिन्होंने किया रिंकू सिंह को रिप्लेस, इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया में शामिल
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से कुछ देर पहले ही भारतीय टीम को दोहरा झटका लगा। नितीश कुमार रेड्डी और रिंकू सिंह बाहर हो गए। दोनों प्लेयर्स चोट के कारण टीम से बाहर हुए। रिंकू सिर्फ अगले दो मैचों से ही बाहर हुए हैं। उनका रिप्लेसमेंट भी घोषित किया गया है।
बीसीसीआई ने रिप्लेसमेंट के तौर पर दो प्लेयर्स की घोषणा कर दी। बोर्ड ने रिंकू सिंह के लिए कहा कि उनकी पीठ में ऐंठन है और अगले दो मैचों से वह बाहर हो गए हैं। पहले मैच में फील्डिंग करने के दौरान रिंकू सिंह को यह चोट लग गई थी। वह दूसरे और तीसरे टी20 से बाहर हुए हैं।

रिंकू सिंह की जगह टीम में रमनदीप सिंह को शामिल किया गया है। नितीश रेड्डी की जगह शिवम दुबे को शामिल किया गया है। पिछले साल शिवम दुबे टीम का हिस्सा थे। अब एक बार फिर से वह भारतीय टीम में खेलने के लिए तैयार हैं। हालांकि प्लेइंग इलेवन में उनको मौका मिलेगा या नहीं, यह देखना होगा।
पहले भी खेले हैं रमनदीप (IND vs ENG)
रमनदीप सिंह पहले ही आईपीएल में खेल चुके हैं। इसके अलावा टीम इंडिया के लिए भी वह डेब्यू करने में सफल रहे थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वह अपना टी20 डेब्यू कर चुके हैं। अब तक दो मैचों में खेल चुके रमनदीप को एक बार बैटिंग करने का मौका मिला और वह 15 रन बना पाए। एक विकेट भी उनके नाम है।
आईपीएल में केकेआर ने किया रिटेन
आईपीएल 2025 के लिए रमनदीप सिंह को केकेआर ने रिटेन किया है। उनका स्ट्राइक रेट 170 का रहा है। तेजी से बैटिंग करने के लिए उनको जाना जाता है। वह बैटिंग करने के अलावा गेंदबाजी भी कर लेते हैं। आईपीएल में रिटेन होने के बाद उनको टीम इंडिया से डेब्यू का मौका मिला था।
IND vs ENG के दूसरे टी20 में नहीं मिला मौका
हालांकि रमनदीप सिंह को टीम में शामिल किया गया लेकिन चेन्नई टी20 की प्लेइंग इलेवन में अवसर नहीं मिल पाया। वॉशिंगटन सुंदर को प्राथमिकता दी गई। भारत की प्लेइंग इलेवन में प्रोपर तेज गेंदबाज के रूप में अर्शदीप सिंह ही हैं। उनके अलावा हार्दिक पांड्या दूसरे पेसर हैं। अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर वरुण चक्रवर्ती के रूप में चार स्पिनर हैं।












Click it and Unblock the Notifications