T20 World Cup: खामोश हो गईं आईपीएल में धमाका करने वाली तोपें, टॉप खिलाड़ियों का शर्मनाक प्रदर्शन
T20 World Cup: आईपीएल में धांसू बैटिंग और चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिली थी। गेंदबाजों के पसीने आ रहे थे और बल्लेबाजों की चाँदी हो रही थी। अब टी20 वर्ल्ड कप में भी कुछ उसी तरह का मामला देखने को मिलने की संभावना थी लेकिन बिलकुल उल्टा देखने को मिला है।
जिन खिलाड़ियों का बल्ला आईपीएल में जमकर बोला था, उन्होंने घुटने टिका दिए। लीग चरण के दौरान कुछ टीमें बाहर हो हो गईं। कई बल्लेबाज फ्लॉप हो गए लेकिन आईपीएल में उनका बल्ला जमकर गरज रहा था। चारों तरफ फैन्स उनकी तारीफों के पुल बाँधने से नहीं थकते थे।

भारत से विराट कोहली भी उसी कैटेगरी में आ गए हैं। विराट कोहली ने आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाते हुए ऑरेंज कैप हासिल की थी। 741 रन बनाने वाले कोहली ने इस वर्ल्ड कप में भारत के लिए ओपन किया है लेकिन वह डबल डिजिट का स्कोर हासिल करने को तरस रहे हैं।
विराट कोहली 4 रन से ज्यादा का स्कोर हासिल करने में नाकाम रहे हैं। एक बार वह गोल्डन डक पर आउट हो गए। आईपीएल के बाद उम्मीद की जा रही थी कि कोहली का बल्ला उसी तेजी से बोलेगा जो आईपीएल में देखने को मिली है लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
आईपीएल से एक और बड़ा नाम ट्रेविस हेड भी इस वर्ल्ड कप में शिरकत कर रहा है। हेड ने तबाही मचाते हुए आईपीएल में धांसू खेल का प्रदर्शन किया था। वह 15 मैचों में 567 रन बनाने में सफल रहे थे लेकिन वर्ल्ड कप में आते हे उनके बल्ले को जंग लग गया।
वर्ल्ड कप में ट्रेविस वेड उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए। कहीं न कहीं कंडीशंस भी इसके लिए जिम्मेदार है। कंडीशंस में ढलने में उनको समय लग गया। ट्रेविस हेड के बल्ले से वर्ल्ड कप में अब तक खेले गए तीन मैचों में 80 रन आए हैं।
आईपीएल में निकोलस पूरन और क्लासेन ने धमाका किया था लेकिन वर्ल्ड कप में शुरुआत अच्छी मिलने के बाद भी उनका बल्ला उस हिसाब से नहीं चल पाया। निकोलस पूरन का आईपीएल स्कोर 499 रन था। यहाँ वह तीन मैचों में 66 रन ही बना पाए हैं।
उसी तरह हेनरिक क्लासेन ने भी आईपीएल में तबाही मचाने वाला कार्य किया था। उन्होंने 479 रनों का स्कोर हासिल किया था। वर्ल्ड कप में आते ही उनके बल्ले को भी शायद जंग लग गया। एक मैच में वह चले लेकिन दो मैचों में फ्लॉप हो गए। क्लासेन ने 3 मैचों में 69 रन बनाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications