4 भारतीय खिलाड़ियों के बैट को लगा जंग, ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद रणजी ट्रॉफी में भी शर्मनाक प्रदर्शन

Mumbai vs Jammu and Kashmir: रणजी ट्रॉफी में भी ढाक के तीन पात वाली कहावत सिद्ध हो रही है। ऑस्ट्रेलिया में हार झेलने के बाद बीसीसीआई के कड़े नियमों से डरकर रणजी ट्रॉफी में वापस आए भारतीयों का हाल बेहाल है। टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी घरेलू गेंदबाजों को नहीं खेल पाए।

आज से शुरू हुए रणजी ट्रॉफी मैचों में सबसे ज्यादा नजरें मुंबई और जम्मू कश्मीर के मैच पर थी। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इसमें खेल रहे हैं। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल भी इस मैच में हैं। दोनों ही धांसू ओपनरों का दिन अच्छा नहीं गया।

ranji trophy

रोहित और जायसवाल के अलावा कुछ अन्य प्लेयर्स भी अपना बल्ला नहीं चला पाए। ऑस्ट्रेलिया में खेलने वाले चार भारतीय बल्लेबाज रणजी ट्रॉफी में आते ही धराशाई हो गए हैं। उनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।

रोहित शर्मा: सबसे पहला नाम रोहित शर्मा का ही है। वह रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेल रहे हैं और सामने जम्मू एंड कश्मीर की टीम है। रोहित की पारी महज 19 गेंदों तक चली। ऑस्ट्रेलिया की खराब फॉर्म यहाँ भी जारी रही। रोहित शर्मा महज 3 रन बनाकर चलते बने।

यशस्वी जायसवाल: टीम इंडिया का यह धांसू ओपनर ऑस्ट्रेलिया में बेहतरीन रहा था। जायसवाल का बल्ला वहां चला था लेकिन घरेलू पिचों पर आते ही वह फ्लॉप हो गए। पहली पारी में वह 4 रन बनाकर चलते बने। खास बात यह भी है कि रोहित और जायसवाल दोनों इस मैच में ओपन कर रहे थे।

ऋषभ पंत: उधर सौराष्ट्र के खिलाफ खेलते हुए दिल्ली के ऋषभ पंत भी रंग नहीं जमा पाए। उनकी पारी महज 10 गेंदों तक ही चल पाई। ऋषभ पंत ने महज 1 रन ही बनाया। उनको धर्मेन्द्र जडेजा ने आउट कर दिया।

शुभमन गिल: यहाँ एक और नाम शुभमन गिल का भी है। गिल भी खामोशी से वापस पवेलियन लौट गए। कर्नाटक के खिलाफ खेलते हुए गिल महज 4 रन बनाकर चलते बने और उन्होंने इस दौरान 8 गेंदों का सामना किया। पंजाब की पूरी टीम ही 55 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+