बांग्लादेश क्रिकेट में आया भूचाल, फिक्सिंग करने वाले 7 बांग्लादेशी खिलाड़ी निलंबित, जानबूझकर हो रहे थे आउट

बांग्लादेश क्रिकेट (BCB) इन दिनों अपने सबसे काले दौर से गुजर रहा है। एक तरफ मैदान पर फिक्सिंग के खुलासे ने शर्मसार किया है, तो दूसरी तरफ प्रशासनिक स्तर पर भारी फेरबदल हुआ है। 'CJKS टैलेंट कप' में हुई संदिग्ध गतिविधियों के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सख्त कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

जांच में यह पाया गया कि CJKS टैलेंट कप 2026 के दौरान कुछ खिलाड़ी बेहद संदिग्ध तरीके से आउट हो रहे थे। सबूतों के आधार पर बोर्ड ने 7 खिलाड़ियों पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। इन खिलाड़ियों में शामिल हैं। इससे क्रिकेट जगत में भूचाल आया है। बीसीबी ने तुरंत बड़ी कार्रवाई की है।

bangladesh cricket

किन 7 प्लेयर्स को किया गया बैन

साकिब हुसैन, ओबेदुल आलम, ओमर फारुक, तिन धार, माहिर अनवर, मोहम्मद इकबाल और नजमुल इस्लाम आदि प्लेयर्स के ऊपर बैन लगा दिया गया है। हैरानी की बात यह है कि टीम के कोच अमीनुल हक पर भी गाज गिरी है और उन्हें भी सस्पेंड कर दिया गया है।

अब बोर्ड की जिम्मेदारी पूर्व दिग्गज कप्तान तमीम इकबाल (Tamim Iqbal) को सौंपी गई है। तमीम को क्रिकेट जगत में भारत का समर्थक और एक सुलझा हुआ रणनीतिकार माना जाता है। उनके आने से उम्मीद जगी है कि बांग्लादेश क्रिकेट में अनुशासन और पारदर्शिता वापस आएगी।

भारत के साथ सुधरेंगे रिश्ते?

विशेषज्ञों का मानना है कि तमीम इकबाल की नियुक्ति के पीछे एक बड़ा कारण भारत के साथ बिगड़े क्रिकेट संबंधों को पटरी पर लाना भी है। अमीनुल इस्लाम के भारत विरोधी रुख के कारण बांग्लादेश क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर काफी नुकसान उठाना पड़ा था, जिसकी भरपाई अब तमीम के कंधों पर है।

टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत नहीं आने का फैसला लेने वाले बीसीबी अधिकारियों की अब छुट्टी हो गई है और तमीम इकबाल को अध्यक्ष बनाने का सही फैसला लिया गया है। वह लंबे समय तक बांग्लादेश के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+