Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुश्किल पिच पर ख्वाजा ने किया शतकों का खेल, सिडनी में 53 साल बाद फिर हुआ रिकॉर्ड का ये मेल

सिडनीः 35 साल के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के लिए ढाई साल बाद कंगारू टेस्ट टीम में वापसी बड़ी ही यादगार रही है। ख्वाजा ने एशेज सीरीज के मौजूदा सिडनी टेस्ट में दोनों पारियों में शतक जड़कर कमाल कर दिया है। यह एक ऐसी पिच थी जहां पर बाकी बल्लेबाजों को खेलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन ख्वाजा ने पहली पारी में 137 रन बनाए और दूसरी पारी में वह 101 रन बनाकर नॉट आउट रहे।

इस बेहतरीन बल्लेबाजी प्रयास के चलते ऑस्ट्रेलिया सिडनी टेस्ट के चौथे दिन बहुत अच्छी स्थिति में आ चुका है और उसने इंग्लैंड को जीत के लिए 388 रनों का लक्ष्य दिया है।

ढाई साल बाद वापसी, दोनों पारियों में शतक-

ढाई साल बाद वापसी, दोनों पारियों में शतक-

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी आठ विकेट के नुकसान पर 416 रन बनाकर घोषित कर दी थी और दूसरी पारी 6 विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाकर डिक्लेअर की। जबकि इंग्लैंड की पहली पारी को 294 रनों पर समेट दिया गया था।

अपनी इस उपलब्धि के चलते उस्मान खवाजा दुनिया के ऐसे तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें या उससे नीचे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया। सबसे पहले यह उपलब्धि स्टीव वॉ ने 1997 में हासिल की थी और उसके बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने 2005 में भी ऐसा किया और अब उस्मान ख्वाजा की बारी आती है।

1969 में डग वॉल्टर ने सिडनी में की थी दोनों पारियों में सेंचुरी-

1969 में डग वॉल्टर ने सिडनी में की थी दोनों पारियों में सेंचुरी-

उस्मान ख्वाजा को अंग्रेजो के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड काफी पसंद आता है। यही वजह है कि उन्होंने इस मैदान पर पिछली 3 पारियों में शतक ही लगाएं हैं। वे इससे पहले भी 171 रन की पारी भी यहां खेल चुके हैं। उस्मान ख्वाजा के इस प्रदर्शन के दम पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने यह 19वां शतक लगाया था। इस मामले में भारत 20 शतक लगाकर टॉप पर है।

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में नंबर 5 या उससे निचले क्रम पर बैटिंग करते हुए 1969 में डग वॉल्टर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों पारियों में शतक लगाया था और उसके बाद अब इतने सालों बाद उस्मान ख्वाजा का नंबर आया है।

ऑस्ट्रेलिया चौथे टेस्ट में भी जीत की ओर-

ऑस्ट्रेलिया चौथे टेस्ट में भी जीत की ओर-

ख्वाजा की ढाई साल बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी हुई है और उन्होंने कमाल कर दिखाया है। ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज में पहले तीन मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। वे सिडनी में भी जीतने की स्थिति में हैं क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को मैच के पांचवे दिन 10 विकेटों की दरकार है और इंग्लैंड को जीत के लिए 358 रन चाहिए। क्रीज पर जैक क्रॉली 22 और हसीब हमीद 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+