Ashes 2023: ऑस्ट्रेलियाई पारी अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई, चौथे दिन गिरे 3 विकेट

Ashes 2023, ENG vs AUS: इंग्लैंड से मिले 281 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन स्टंप्स तक 3 विकेट पर 107 रनों का स्कोर हासिल किया। ख्वाजा 34 और बोलैंड 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं। अब अंतिम दिन ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए 174 रन की दरकार है।

इंग्लैंड की दूसरी पारी 273 रनों के स्कोर पर समाप्त हो गई थी। ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मेहमान टीम को सस्ते में आउट कर दिया। दोनों टीमों के पास जीतने का मौका है। पांचवें दिन नतीजा निश्चित रूप से आएगा।

ashes series 2023

चौथे दिन के खेल का हाल यहाँ लाइव अपडेट में जान सकते हैं

LIVE Feed
Jun 19, 2023, 11:36 PM IST

स्टम्प्स

चौथे दिन का खेल समाप्त, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट पर 107 रन, ख्वाजा 34 और बोलैंड 13 रन बनाकर नाबाद लौटे।
Jun 19, 2023, 11:27 PM IST

गेंदबाजी में बदलाव

एक और विकेट लेने के उद्देश्य से मोईन अली को गेंदबाजी करने के लिए बुलाया गया।
Jun 19, 2023, 11:26 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के 100 रन पूरे

ख्वाजा क्रीज पर टिके हैं और चौके के साथ टीम को 100 के पार पहुंचा दिया।
Jun 19, 2023, 11:21 PM IST

नाईट वॉचमैन क्रीज पर

बोलैंड को नाईट वॉचमैन के रूप में भेजा गया है, वह एक चौका जड़ चुके हैं, ऑस्ट्रेलिया 94/3
Jun 19, 2023, 11:15 PM IST

ऑस्ट्रेलिया को लगा तीसरा झटका

इस बार ब्रॉड ने बड़ी मछली जाल में फंसाई, स्मिथ को आउट किया, कैच एक बार फिर बेयरस्टो ने पकड़ा, स्मिथ ने बनाये 6 रन।
Jun 19, 2023, 11:10 PM IST

25 ओवर

ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन शुरुआत के बाद दो विकेट गंवाए हैं, अभी स्कोर 2 विकेट पर 89 रन है, स्मिथ और ख्वाजा क्रीज पर टिके हैं।
Jun 19, 2023, 11:03 PM IST

स्मिथ ने चौके से खोला खाता

शॉर्ट बॉल को पुल कर स्मिथ ने चौके से खाता खोला, ब्रॉड को निराशा हाथ लगी, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 84/2
Jun 19, 2023, 11:02 PM IST

स्मिथ खाता खोलने की तलाश में

स्मिथ ने अब तक चार गेंदों का सामना किया है, वह खाता खोलने की तरफ देख रहे हैं।
Jun 19, 2023, 10:54 PM IST

ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा

ब्रॉड को सफल मिल गई, दूसरा विकेट लाबुशेन के रूप में गिरा, वह विकेट के पीछे बेयरस्टो के हाथों 13 के निजी स्कोर पर लपके गए।
Jun 19, 2023, 10:51 PM IST

लाबुशेन ने हाथ खोले हैं

लाबुशेन ने क्रीज पर आने के बाद तीन चौके जड़े हैं, स्कोर 1 विकेट पर 77 रन बनाए हैं। लाबुशेन 13 और ख्वाजा 25 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
Jun 19, 2023, 10:47 PM IST

ऑस्ट्रेलिया 76/1

रन गति पर थोड़ा अंकुश लगा है, लाबुशेन और ख्वाजा क्रीज पर टिके हुए हैं।
Jun 19, 2023, 10:37 PM IST

लाबुशेन क्रीज पर

पहला विकेट गिरने के बाद लाबुशेन अब नए बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर आए हैं।
Jun 19, 2023, 10:30 PM IST

इंग्लैंड को मिली सफलता

वॉर्नर 36 के निजी स्कोर पर आउट, विकेट के पीछे बेयरस्टो ने उनको कैच किया, रॉबिनसन को मिली सफलता, स्कोर 61/1
Jun 19, 2023, 10:27 PM IST

वॉर्नर चार चौके जड़ चुके हैं

डेविड वॉर्नर ने अपनी पारी में चार चौके जमाए हैं, स्कोर तेजी से बढ़ रहा है, पहली पारी में फ्लॉप रहने के बाद इस बार वॉर्नर ने दमखम दिखाया है।
Jun 19, 2023, 10:22 PM IST

16 ओवर

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 57 रन है, शानदार बैटिंग की है वॉर्नर और ख्वाजा ने, दोनों क्रमशः 32 और 22 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
Jun 19, 2023, 10:16 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के 50 रन पूरे

ऑस्ट्रेलिया की धाकड़ शुरुआत, पहले विकेट के लिए पचास रन की भागीदारी हुई, ख्वाजा 22 और वॉर्नर 26 रन बनाकर क्रीज पर।
Jun 19, 2023, 10:09 PM IST

ऑस्ट्रेलिया की सधी हुई शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 36 रन है, दोनों ओपनरों की तरफ से धाकड़ बल्लेबाजी, संयम के साथ खेल रहे हैं।
Jun 19, 2023, 9:58 PM IST

10 ओवर

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 31 रन, वॉर्नर 15 और उस्मान ख्वाजा 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
Jun 19, 2023, 9:49 PM IST

8 ओवर पूरे

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 27 रन बनाये हैं, ख्वाजा 14 और वॉर्नर 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Jun 19, 2023, 9:44 PM IST

धीमी बल्लेबाजी

7 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 26 रन है, वॉर्नर 10 और ख्वाजा 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
Jun 19, 2023, 9:37 PM IST

5 ओवर का खेल समाप्त

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 20 रन है, ख्वाजा 14 और वॉर्नर 4 रन बनाकर क्रीज पर।
Jun 19, 2023, 9:31 PM IST

ब्रॉड काफी नो बॉल डाल रहे हैं

स्टुअर्ट ब्रॉड ने पहली पारी में भी काफी नो बॉल्स डाली थी और इस पारी में दो ओवर में दो नो बॉल डाली है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 16/0
Jun 19, 2023, 9:23 PM IST

ऑस्ट्रेलिया की तेज शुरुआत

2 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 12/0 है, ख्वाजा 9 और वॉर्नर 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
Jun 19, 2023, 9:17 PM IST

ऑस्ट्रेलिया का खाता खुला

एंडरसन के ओवर में पहली गेंद पर सिंगल से खाता खोलने के बाद ख्वाजा ने चौथी गेंद पर चौका जड़ दिया, पांचवीं गेंद पर भी बाउंड्री।
Jun 19, 2023, 9:15 PM IST

फॉर्थ अंपायर मैदान पर

ब्रॉड, एंडरसन, रॉबिनसन और स्टोक्स से चर्चा के बाद मैदानी अंपायर ने दूसरी गेंद मंगवाई है।
Jun 19, 2023, 9:13 PM IST

फाइनल सेशन

ऑस्ट्रेलिया को 281 का लक्ष्य और खिलाड़ी अंतिम सेशन के लिए बाहर आ गए हैं, गेंद को लेकर इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने अंपायर के साथ चर्चा की।
Jun 19, 2023, 8:56 PM IST

ऑस्ट्रेलिया को मिला 281 रन का टारगेट

इंग्लैंड ने 66.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 273 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड ने चौथे दिन की पारी में ऑस्ट्रेलिया को 281 रन का टारगेट दिया है।
Jun 19, 2023, 8:52 PM IST

66 ओवर में इंग्लैंड के 273 रन

इंग्लैंड ने 66 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 273 रन बना लिए हैं। क्रीज पर एंडरसन और स्टुअर्ट बोर्ड जमे हुए हैं। फिलहाल इंग्लैंड ने 280 रन की बढ़त बना ली है।
Jun 19, 2023, 8:43 PM IST

64 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 264 रन

इंग्लैंड ने 64 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 264 रन बना लिए हैं। क्रीज पर एंडरसन और स्टुअर्ट बोर्ड जमे हुए हैं। फिलहाल इंग्लैंड ने 271 रन की बढ़त बना ली है।
Jun 19, 2023, 8:40 PM IST

इंग्लैंड को रॉबिन्सन के रूप में 9वां झटका

इंग्लैंड को रॉबिन्सन के रूप में 9वां झटका लगा है। नाथन लियोन के ओवर में रॉबिन्सन 27 रन पर ग्रीन के हाथों अपना विकेट गंवा बैठे।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+