Ashes 2023: पैट कमिंस-नाथन लियोन की साझेदारी ने अंग्रेजों के जबड़े से छीनी जीत, एशेज की धमाकेदार शुरुआत
Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (England vs Australia) के बीच एजबेस्ट में एशेज सीरीज का पहला टेस्ट बिल्कुल वैसे समाप्त हुआ जिसकी उम्मीद क्रिकेट में सबसे पुरानी प्रतिद्वंदता से की जा सकती है। कंगारू यह मैच दो विकेट से जीतने में कामयाब रहे।
पैट कमिंस और नाथन लियोन की साहसिक अर्धशतकीय साझेदारी के चलते 227 रनों पर 8 विकेट खोने वाली ऑस्ट्रेलिया ने 92.3 ओवर में एशेज की एक फेमस जीत हासिल कर ली।

पांचवे दिन सब हुआ- बारिश भी!
इंग्लैंड द्वारा सेट किए गए 281 रनों के टारगेट के बाद ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए थे। अब कंगारूओं को अंतिम दिन 174 रनों की जरूरत थी। लेकिन पांचवे दिन बारिश एक ट्विस्ट लेकर आई और अंतिम दिन केवल 67 ओवर का ही खेल संभव था।
अंग्रेजों को जल्दी सफलता मिली-
पांचवे दिन का पहला सेशन धुलने के बाद दूसरे सेशन की शुरुआत में नाइटवॉचमैन स्कॉट बोलेंड को चलता कर दिया। स्टुअर्ट ब्रॉड ने 20 रन बनाकर खेल रहे स्कॉट को विकेट की पीछे कैच आउट कराया। इसके बाद मोइन अली ने ट्रेविस हेड को 16 रनों के स्कोर पर स्लिप में रूट के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को बहुत जरूरी 5वां विकेट दिला दिया।
ख्वाजा की एक और साहसिक पारी-
अब यहां से अंग्रजों के सामने उस्मान ख्वाजा और कैमरन ग्रीन की साझेदारी आ गई जिन्होंने 49 रन जोड़े। ग्रीन को रॉबिन्सन ने 28 रनों के स्कोर पर चलता किया और इंग्लैंड के लिए अंतिम सेशन की शानदार शुरुआत की।
इसके बाद पारी का सबसे बड़ा विकेट बेन स्टोक्स को मिला। बेन स्टोक्स ने एक बार वही किया जिसके लिए वे जाने जाते हैं। उन्होंने इंग्लैंड की जीत के बीच खड़े उस्मान ख्वाजा को 65 रनों की निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। अब पैट कमिंस और एलेक्स कैरी क्रीज पर थे।
एलेक्स कैरी के विकेट के बाद इंग्लैंड को आने लगी थी जीत की महक-
Recommended Video

नाजुक स्थिति को देखते हुए कैरी ने तेजी से रन बटारने का मौका नहीं गंवाया और रूट को आड़े हाथों लेने की कोशिश की। इसी कोशिश में रूट अपनी गेंद पर कैरी का कैच छोड़ बैठे पर बाद में इसी अंदाज में उन्होंने कैरी को 20 रनों के स्कोर पर चलता कर दिया। यहां स्टोक्स का नई गेंद ना लेने का फैसला सटीक साबित हुआ।
पैट कमिंस की अविश्वसनीय फाइटिंग-
लेकिन इसके बाद पुरानी गेंद ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में काम करती हुई दिखाई दी क्योंकि कप्तान पैट कमिंस ने अटैकिंग क्रिकेट खेलते हुए रूट के एक ही ओवर में दो छक्के लगा दिए और देखते ही देखते 30 रन बना दिए। जब नई गेंद ली गई तब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 27 और रनों की दरकार थी।
एशेज की एक फेमस जीत
नई गेंद के ओवर को ब्रॉड करने आए लेकिन इस ओवर में नाथन लियोन ने एक शानदार चौका लगाकर कंगारूओं को जीत के और करीब पहुंचा दिया। इन दोनों ने इसके बाद ढीली गेंदों को नहीं बख्शा और सिंग्ल्स लेने का कोई मौका नहीं गंवाया। देखते ही देखते दोनों के बीच 55 रनों की अटूट साझेदारी हुई और अंग्रेजों के हाथों से जीत निकल गई।
कमिंस ने रॉबिन्सन की गेंद पर चौका लगाकर अपनी टीम को एशेज की फेमस जीत दिला दी। कमिंस 73 गेंदों पर 44 रन बनाकर नाबाद रहे। लियोन ने 16 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली।












Click it and Unblock the Notifications