Test : जाॅनी बेयरस्टो ने जड़ा इंग्लैंड के लिए दूसरा तेज शतक, न्यूजीलैंड को मिली हार
नॉटिंघम। जॉनी बेयरस्टो ने मंगलवार को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेलते हुए टीम को 5 विकेट से जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। इसी के साथ इंग्लैंड ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। बेयरस्टो ने महज 77 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह इंग्लैंज के लिए टेस्ट में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए।

बेयरस्टो के पास इस मामले में नंबर 1 पर आने का माैका था, लेकिन वह 2 रन से चूक गए। इंग्लैंड के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकाॅर्ड गिल्बर्ट जेसोप के नाम है, जिन्होंने 1902 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 76 गेंदों में शतक बनाया था।
यह भी पढ़ें- कपिल देव बोले- उसका मोटिवेशन लेवल ऊंचा है, दिल से खेल को प्यार करना आसान नहीं
टेस्ट में इंग्लैंड के लिए सबसे तेज शतक-
76 - जेसोप बनाम ऑस्ट्रेलिया 1902
77 - बेयरस्टो बनाम न्यूजीलैंड 2022
85 - स्टोक्स बनाम न्यूजीलैंड 2015
86 - आई बॉथम बनाम एयूएस 1981
86 - आई बॉथम बनाम एयूएस 1981
न्यूजीलैंड को मिली हार
बेयरस्टो ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में 92 गेंदों में 136 रन की पारी खेली, जिसमें 14 चौके और सात छक्के शामिल रहे। उनकी यह पारी इंग्लैंड की जीत तय कर गई। इंग्लैंड ने खेल के आखिरी दिन 299 रनों का पीछा करते हुए एक समय 93 रनों पर 4 विकेट खो दिए थे। इसके बाद बेयरस्टो और बेन स्टोक्स ने पांचवें विकेट के लिए 121 गेंदों पर 179 रनों की शानदार साझेदारी कर टीम को जीत की ओर बढ़ाया। स्टोक्स ने 70 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए, जिसमें 10 चाैके व 4 छक्के शामिल रहे। इससे पहले न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 553 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 539 रन बनाए। फिर न्यूजीलैंड ने मामूली बढ़त के साथ दूसरी पारी शुरू की, लेकिन वह 284 पर ढेर हो गए जिस कारण इंग्लैंड ने मिले 299 रनों के लक्ष्य को वनडे क्रिकेट की तरह खेलते हुए 50 ओवर में 5 विकेट रहते हासिल कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications