चहल ने वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुने जाने के बाद दी प्रतिक्रिया, बोले यह है मेरा टारगेट

Yuzvendra Chahal on Test Cricket: टी20 में भारत के लीडिंग विकेट टेकर युजवेंद्र चहल को वनडे वर्ल्ड कप की टीम में जगह नहीं मिली है। चहल को एशिया कप की टीम में भी शामिल नहीं किया गया है। इस बीच चहल ने अपनी योजनाओं और लक्ष्य के बारे में अहम बात बताई है।

चहल का कहना है कि वह सफेद गेंद क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए खेले हैं लेकिन इससे संतुष्ट नहीं हैं। चहल ने कहा है कि उनकी चेकलिस्ट में अभी रेड बॉल क्रिकेट है। चहल को टेस्ट क्रिकेट में खेलने का मौका अब तक नहीं मिला है।

yuzvendra chahal

उनका कहना है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी टीम का प्रतिनिधित्व करने का सपना हर खिलाड़ी का होता है। वे जब रेड बॉल क्रिकेट के लिए सफेद जर्सी पहनते हैं तो उस उपलब्धि तक पहुँच जाते हैं। मेरे भी सपना कुछ इसी तरह का है। सफेद गेंद क्रिकेट में मैंने काफी कुछ पाया है, रेड बॉल क्रिकेट मेरी चेकलिस्ट में है।

चहल ने कहा कि मेरे नाम के सामने टेस्ट क्रिकेटर लगाने का सपना है। मैं अपने इस सपने को पूरा करने के लिए घरेलू और रणजी में अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास करता हूं। उम्मीद करता हूं कि टेस्ट क्रिकेट में देश के लिए खेलने का मौका मुझे मिलेगा।

गौरतलब है कि साल 2022 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में युजवेंद्र चहल बेंच स्ट्रेंथ का हिस्सा थे। उनको खेलने का मौका नहीं मिला था। इसके बाद अब वनडे वर्ल्ड कप की टीम में भी वह शामिल नहीं किये गए हैं। इसे लेकर उनका मानना है कि यह सब हाथ में नहीं होता है।

चहल का मानना है कि इन सब बातों की तरफ ध्यान नहीं देते हुए मेरा फोकस जब तक खेलूं, तब तक बेस्ट देने का है। उन्होंने कहा कि मैच कोई भी हो, मेरा प्रयास यही होता है कि मैं अपना 100 फीसदी प्रयास करूँ। चयन एक ऐसी चीज है जो हमारे हाथों में नहीं होती है। उल्लेखनीय है कि वर्ल्ड कप टीम में पहले से ही 3 स्पिनर होने के कारण चहल को शामिल नहीं किया जा सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+