ऑस्ट्रेलिया में हारते ही दक्षिण अफ्रीका ने बदला टेस्ट कप्तान, वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए टीम घोषित
दक्षिण अफ्रीका की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खास नहीं कर पाई थी और उनको बुरी तरह सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था।

Temba Bavuma appointed South Africa Test captain: दक्षिण अफ़्रीकी टीम के लीडरशिप ग्रुप में बदलाव शुरू हुआ है और टेस्ट प्रारूप में सबसे पहले ऐसा हुआ है। दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम का कप्तान बदल दिया गया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए डीन एल्गर कप कप्तानी से हटा दिया गया है। अब उनको एक नया कप्तान मिला है। टीम की घोषणा के साथ ही नए कप्तान का ऐलान भी कर दिया गया। हालिया समय में दक्षिण अफ्रीका का टेस्ट में प्रदर्शन खास नहीं रहा है। ऐसे में बदलाव की बातें सामने आ रही थी।

वनडे कप्तान को ही दी गई है टेस्ट कप्तानी
दक्षिण अफ्रीका की एकदिवसीय टीम की कप्तानी इस समय टेम्बा बवुमा के पास है। ऐसे में लाल गेंद की कप्तानी भी बवुमा को ही थमाई गई है। डीन एल्गर ने साल 2021 में क्विंटन डी कॉक की जगह कप्तानी संभाली थी। हालांकि वह ज्यादा समय तक इस पद पर नहीं रहे। एल्गर महज 15 टेस्ट मैचों में ही टीम का नेतृत्व कर पाए। हालांकि वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे और खेलेंगे। दक्षिण अफ्रीकी टीम का टी20 कप्तान फ़िलहाल नियुक्त किया जाना बाकी है। बवुमा वनडे और टेस्ट के कप्तान हैं।

बवुमा को अनुभव के कारण मिली जिम्मेदारी
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट एनोक एंकवे ने कहा कि हम बवुमा का कप्तान के रूप में स्वागत करते हैं। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके पास घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कप्तानी का काफी अनुभव है। वह मार्च 2021 से टी20 और वनडे में कप्तान रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि डीन एल्गर ने पिछले दो सालों में यह जिम्मेदारी संभाली और मैं इसके लिए उनका धन्यवाद करता हूँ। उन्होंने टीम को आगे ले जाते हुए टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की रैंकिंग में अच्छी स्थिति में पहुँचाया।

वेस्टइंडीज के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की टीम
टेम्बा बवुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएट्जी, टोनी डी ज़ोरज़ी, डीन एल्गर, साइमन हार्मर, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मल्डर, सेनुरान मुथुसामी, एनरिक नॉर्टजे, कीगन पीटरसन, कगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन।












Click it and Unblock the Notifications