ODI WC 2023: टीम इंडिया 34 दिन में करेगी 8400 KM का सफर, खिलाड़ियों को हर तीसरे दिन पकड़नी होगी फ्लाइट
World Cup 2023: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा। टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज आठ अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। इंडिया और पाकिस्तान के बीच लीग मैच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। कुल मिलाकर टीम इंडिया 34 दिन के अंदर नौ शहरों में 9 लीग मैच खेलने में करीब 8400 किलोमीटर का सफर तय करेगी।
हालांकि, यह सफर सिर्फ 9 लीग मैच के लिए बताया गया है अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल और फिर फाइनल में पहुंचती है, तब ये सफर और बढ़ जाएगा। सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचने की स्थिति में टीम इंडिया 42 दिन में 11 मैच में 9 हजार 700 किलोमीटर का सफर तय करेगी। ऐसे में हर तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों को फ्लाइट पकड़नी है।

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम 10 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी। आईसीसी द्वारा जारी वनडे विश्व कप 2023 के शेड्यूल के मुताबिक, गत चैंपियन इंग्लैंड 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।
वहीं अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पांच खेलों की मेजबानी करेगा, जिसमें 15 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला हाई-वोल्टेज मुकाबला भी शामिल है। 46 दिवसीय टूर्नामेंट में दस टीमें भाग लेंगी जो 10 शहरों में आयोजित किया जाएगा। अहमदाबाद के साथ, अन्य मेजबान शहरों में बैंगलोर, चेन्नई, दिल्ली, धर्मशाला, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे शामिल हैं।
वर्ल्ड कप के दौरान सभी स्टेडियम पांच-पांच मैचों की मेजबानी करेंगे, हैदराबाद का राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम केवल तीन लीग खेलों की मेजबानी करेगा, जिसमें पाकिस्तान को दो और न्यूजीलैंड को एक मैच खेलना है।
कहां देख सकते हैं वनडे वर्ल्ड कप के लाइव मैच
भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के सभी मैच Disney+Hotstar ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे। इसके अलावा, टीवी पर इसका लाइव ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर देखा जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications