ODI WC 2023: विश्व कप में पाकिस्तान की भागीदारी पर संदेह के बीच ICC ने PCB को दी कड़ी चेतावनी

World Cup 2023: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा। टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज आठ अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। इंडिया और पाकिस्तान के बीच लीग मैच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस बीच पीसीब (PCB) ने फिर से आनाकानी शुरू कर दी है। इस पर आईसीसी ने उन्हें दो टूक जवाब दिया है।

पाकिस्तान के वर्ल्ड कप में शामिल होने पर अभी भी संदेह
दरअसल, बसीसीआई ने 27 जून को आगामी और बहुप्रतीक्षित वनडे विश्व कप 2023 के कार्यक्रम की घोषणा की, जो 5 अक्टूबर से शुरू होगा और 19 नवंबर तक जारी रहेगा। टूर्नामेंट में पाकिस्तान भी शामिल है, जोकि 1992 में इमरान खान के नेतृत्व में मिली जीत के बाद अपनी दूसरी विश्व कप ट्रॉफी के लिए प्रयासरत होगा। हालांकि, मेजबान भारत के साथ राजनीतिक खींचतान के बीच पाकिस्तान के टूर्नामेंट में शामिल होने पर अभी भी थोड़ा संदेह है।

pakistan cricket team

पाकिस्तान ने अभी तक नहीं की भारत दौरे की पुष्टि
भारत ने पहले सुरक्षा चिंताओं के कारण देते हुए एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार कर दिया। पीसीबी अब एक समझौते पर आया है, जिसमें टूर्नामेंट हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जाएगा, जिसमें पाकिस्तान में 4 मैच और श्रीलंका में 9 मैच होंगे। अब, जबकि वे विश्व कप के लिए भारत आने के लिए सहमत हो गए हैं, उन्हें अभी भी अपनी भागीदारी की पुष्टि करनी बाकी है, क्योंकि वे भारत की यात्रा के लिए सरकार से मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।

आईसीसी ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब
पाकिस्तान की आनाकानी के बीच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पीसीबी (PCB) को एक सख्त संदेश भेजा है, जिसमें उन्हें याद दिलाया गया है कि उनसे 'भागीदारी समझौते' (Participation Agreement) का पालन करने की उम्मीद की जाती है, जिस पर उन्होंने हस्ताक्षर किए हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से आईसीसी के एक बयान में कहा गया कि, 'पाकिस्तान ने टूर्मानेंट के लिए एक भागीदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं और हमें उम्मीद है कि वे भारत आएंगे, और इससे पलटेंगे नहीं।'

ये भी पढ़ें- ICC World Cup: पाकिस्तान की बेइज्जती! ना चाहते हुए भी यहां खेलने को होंगे मजबूर, जानें पूरा शेड्यूल

बयान में आगे कहा गया कि, 'सभी सदस्यों को अपने देश के नियमों और कानूनों का पालन करना होगा और हम इसका सम्मान करते हैं, लेकिन हमें विश्वास है कि पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम विश्व कप के लिए भारत में होगी।'


पाकिस्तान ने पहले कथित तौर पर अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई और बेंगलुरु में अपने मैचों के लिए स्थान बदलने का अनुरोध किया था। हालांकि, ICC ने इस अनुरोध को ठुकरा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+