एशिया कप में बिना स्पॉन्सर खेलेगी भारतीय टीम, BCCI ने कर दिया इन कंपनियों को बैन

BCCI: ड्रीम इलेवन से करार टूटने के बाद बीसीसीआई अब टीम इंडिया की जर्सी के लिए नया प्रायोजक खोज रहा है और इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने टेंडर में कई तरह की शर्तों का उल्लेख किया है। टेंडर में आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्पॉन्सर मिलेगा।

बोर्ड ने कहा कि लीड स्पॉन्सर अधिकारों के लिए एक्सप्रेशन ऑफ़ इंटरेस्ट आमंत्रित कर रहे हैं, इसमें बोली लगाने के लिए निर्धारित शर्तें और मूल्यांकन से जुड़े नियम विस्तार से बताए गए हैं। यह भी कहा गया है कि यह IEOI दस्तावेज़, ₹5,00,000 (पांच लाख रुपए) + लागू वस्तु एवं सेवा कर (GST) की नॉन रिफंडेबल फीस के भुगतान पर उपलब्ध कराया जाएगा।

bcci

गेमिंग कंपनियां कोई बिड नहीं लगा सकती है। बीसीसीआई ने शर्तों में लिखा है कि बिड वाला व्यक्ति या कंपनी भारत या दुनिया के किसी भी हिस्से में ऑनलाइन मनी गेमिंग, सट्टेबाज़ी या जुए से संबंधित सेवाओं में शामिल नहीं होना चाहिए। वह भारत में किसी भी व्यक्ति को ऑनलाइन मनी गेमिंग, सट्टेबाज़ी या जुए से संबंधित कोई सेवा प्रदान नहीं कर रहा होना चाहिए। उसकी भारत में सट्टेबाज़ी या जुए से संबंधित किसी भी संस्था में निवेश या स्वामित्व हिस्सेदारी नहीं होनी चाहिए।

यदि कोई बोलीदाता (या उसकी कोई ग्रुप कंपनी) "ऑनलाइन गेमिंग के प्रचार और विनियमन अधिनियम, 2025" के अंतर्गत प्रतिबंधित किसी भी गतिविधि/व्यवसाय में शामिल है, तो उसे निविदा जमा करने की अनुमति नहीं है। इससे साफ़ हो जाता है कि रियल मनी ऑनलाइन गेमिंग वाली कंपनियों को बैन कर दिया गया है।

बिड के कागजात जमा कराने के अंतिम तिथि 16 सितम्बर तय की गई है। इसका मतलब यह हुआ कि एशिया कप के दौरान टीम इंडिया के पास कोई जसरी स्पॉन्सर नहीं होगा। भारतीय टीम प्रायोजक के बगैर ही एशिया कप में खेलने के लिए जाने वाली है। एशिया कप के बाद भारत को नया जर्सी स्पॉन्सर मिलने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+