'मेरे बिहारी बाबू', ईशान किशन के लिए छलका टीम इंडिया के स्टार का प्यार, वायरल हुई ये खास तस्वीर
Ishan Kishan birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 18 जुलाई को अपना 27वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस खास मौके पर क्रिकेट जगत के कई सितारों ने उन्हें बधाई दी। इस दौरान भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की एक इंस्टाग्राम स्टोरी ने जमकर सुर्खियां बटोरने का काम किया। इस इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने ईशान के लिए लिखा कि हैप्पी बर्थडे मेरे बिहारी बाबू, ढेर सारा प्यार।
अभिषेक शर्मा ने शेयर की खास तस्वीर (Ishan Kishan birthday)
अभिषेक शर्मा ने ईशान के साथ एक स्विमिंग पूल में मस्ती करते हुए तस्वीर शेयर की, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखने के लिए आपको अभिषेक शर्मा की इंस्टाग्राम स्टोरी देखनी होगी। दोनों खिलाड़ियों की यह दोस्ती IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की ओर से खेलने के दौरान गहरी हुई। आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन में ईशान को हैदराबाद ने 11.25 करोड़ में खरीदा था, जबकि अभिषेक शर्मा पहले से ही 14 करोड़ में टीम के साथ बने हुए थे।

आईपीएल में एक ही टीम के लिए खेलते हैं दोनों
ईशान ने आईपीएल सीजन की शुरुआत शानदार अंदाज़ में की थी। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नाबाद 106 रन की तेज़ तर्रार पारी खेली थी। हालांकि इसके बाद उनका फॉर्म थोड़ा गिर गया और पूरे सीजन में उन्होंने 13 पारियों में 354 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 152.58 रहा। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 13 मैचों में 439 रन बनाए और SRH के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में दूसरे नंबर पर रहे।
भारतीय टीम से बाहर हैं ईशान किशन
टीम हालांकि प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी और अंक तालिका में छठे स्थान पर रही। ईशान किशन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों में शिखर धवन भी शामिल थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि हैप्पी बर्थडे भाई! ढेर सारी खुशियां, रन और सफलता की बाउंड्रीज़ मिले। फिलहाल ईशान भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। वे 2023-24 की साउथ अफ्रीका सीरीज के बाद से टीम से बाहर चल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications