तैयारियों पर ठीकरा नहीं फूटेगा, सुनील गावस्कर ने बताया टीम इंडिया नहीं जीती वर्ल्ड कप तो क्या होगा

टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप 2022 (Team India T20 World Cup 2022) का अभियान अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान (IND vs PAK) के साथ शुरू करने जा रही है। भारतीय टीम ने पिछले वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज में ही विदाई देखी थी और इसके बाद काफी बदलाव किए गए थे। जिसका नतीजा है कि आज टीम इंडिया के कप्तान, कोच और सपोर्ट स्टाफ भी काफी बदल चुके हैं। इतना ही नहीं अब तो बीसीसीआई में अध्यक्ष भी नया आ चुका है। हालांकि इसका प्रभाव अभी टीम इंडिया के मौजूदा प्रदर्शन पर तुरंत नहीं दिखाई देगा।

अगर भारत इस बार भी खिताब नहीं जीत पाता है तो

अगर भारत इस बार भी खिताब नहीं जीत पाता है तो

पाकिस्तान के साथ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 23 अक्टूबर का मुकाबला है जिसके लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट सुनील गावस्कर का कहना है कि अगर भारत इस बार भी खिताब नहीं जीत पाता है तो यह वाकई में चौंकाने वाली बात होगी क्योंकि टीम ने ऑस्ट्रेलिया में काफी पहले आकर ही अपनी तैयारियां शुरू कर दी थी। भारतीय क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को अपने घर में लगातार तीन मैचों की सीरीज में मात दी थी।

इस बार प्रैक्टिस का बहाना नहीं चलेगा

इस बार प्रैक्टिस का बहाना नहीं चलेगा

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंची जहां पर उन्होंने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेला। इसके बाद एक और मुकाबला टीम के साथ हुआ और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश के चलते दूसरा मैच नहीं हो सका। गावस्कर ने मिड डे में लिखे अपने कॉलम में कहा- एक बात तो पक्की है। अगर भारतीय टीम इस बार विश्वकप नहीं जीत पाती है तो इसका जिम्मेदार कम तैयारियों को नहीं ठहराया जाएगा। ना केवल वे अपने पहले मैच से 3 हफ्ते पहले ही आस्ट्रेलिया पहुंचे बल्कि उन्होंने प्रैक्टिस मैच भी खेले हैं और वह भी अच्छी टीमों के खिलाफ। तो उनको इस प्रतियोगिता के लिए तैयार होना चाहिए।

भारतीय टीम इस बात से बच नहीं सकती

भारतीय टीम इस बात से बच नहीं सकती

गावस्कर आगे कहते हैं कि, अगर आप सही तरीके से तैयारियां करने में विफल रहते हैं तो भारतीय टीम इस बात से बच नहीं सकती है क्योंकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में मौजूदा मुकाबले खेलने से पहले अपने घर में भी 6 T20 मैच खेले हैं जिसमें से 4 में जीतने में सफलता हासिल की है। गावस्कर कहते हैं कि भारत ने हाल ही में जो सफेद गेंद क्रिकेट में अपनी परफॉर्मेंस दी है उसने भारतीय क्रिकेट फैंस में यह उम्मीद जगाई है कि वह टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को अपने घर में ला सकते हैं।

फैंस को उम्मीद भी है कि वर्ल्ड कप घर पर आ रहा है

फैंस को उम्मीद भी है कि वर्ल्ड कप घर पर आ रहा है

गावस्कर ने आगे कहा कि द्विपक्षीय सफेद गेंद श्रंखला में भारत की परफॉर्मेंस हमेशा अच्छी रहती है। चाहे यह ओवरसीज सीरीज हो या फिर अपने घर में हों। लेकिन यह एक मल्टीलेटरल यानी कि कई देशों का इवेंट है जिसमें वे लड़खड़ा रहे हैं। लेकिन इस बार उम्मीद ही अलग है क्योंकि टीम में युवा और अनुभव का एक जबरदस्त मिश्रण है और इसने क्रिकेट फैंस को उम्मीद भी है कि वर्ल्ड कप घर पर आ रहा है।

कपिल देव ने कुछ और कहा

कपिल देव ने कुछ और कहा

गावस्कर आगे कहते हैं कि यह ठीक है बाकी टीमें भी प्रैक्टिस मैच खेल रही है और इससे उनको फायदा होना चाहिए लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर एक माहौल बना हुआ है जबकि इस टीम में ना जसप्रीत बुमराह हैं और रवींद्र जडेजा भी मौजूद नहीं है।

दूसरी ओर सुनील गावस्कर के ही समकक्ष और भारत के महान आलराउंडर कपिल देव ने भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस केवल 30% ही बताए थे। उनका कहना था कि T20 क्रिकेट ऐसा फॉर्मेट है जहां पर आप एक मैच जीते हैं और दूसरा हार जाते हैं इसलिए किसी की संभावनाओं के बारे में कहना बहुत मुश्किल है जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम भी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+