Asia Cup 2023: एशिया कप के लिए कैसी होगी भारत की 15 सदस्यीय टीम, जानें कौन हो सकता है कप्तान और उपकप्तान

Asia cup 2023: पाकिस्तान की मेजबानी में होने जा रहे एशिया कप के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) द्वारा एशिया कप 2023 के जारी कार्यक्रम के अनुसार, टूर्नामेंट 31 अगस्त से 17 सितंबर तक खेला जाएगा। इस दौरान 4 मैच पाकिस्तान में जबकि अन्य सभी 9 मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें एशिया कप 2023 का हिस्सा हैं।

दरअसल, टीम इंडिया को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मिली हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, रोहित शर्मा की कप्तानी और प्रदर्शन ने सभी को काफी निराश किया, संभवत: उनके नेतृत्व से बीसीसीआई भी खुश नहीं है। ऐसे में खबर है कि एशिया कप में रोहित शर्मा को आराम दिया जा सकता है।

Asia Cup 2023

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई द्वारा हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को एशिया कप 2023 (Asia cup 2023) के लिए भारतीय टीम का कप्तान चुना जा सकता है। हार्दिक पांड्या द्वारा लगातार शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। टी 20 फॉर्मेट में पांड्या ने अच्छे परिणाम दिए हैं। ऐसे में बीसीसीआई एशिया कप के लिए युवा खिलाड़ी पर भरोसा जता सकती है, जबकि स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया जा सकता है।

एशिया कप के लिए कप्तानी में बदलाव के साथ-साथ बीसीसीआई कुछ युवा खिलाड़ियों को टीम इंडिया में डेब्यू का मौका दे सकता है। इन खिलाड़ियों में आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले रिंकू सिंह, निहाल वढेरा, जितेश शर्मा, तिलक वर्मा, यशस्वी जायसवाल, हरप्रित बराड़ और आकाश माधवाल को मौका मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- On This Day: 2007 में आज ही के दिन रोहित शर्मा ने किया था डेब्यू, 'हिटमैन' के नाम है कई बड़े रिकॉर्ड

एशिया कप के लिए संभावित टीम
हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, अक्षर पटेल, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकु सिंह, तिलक वर्मा, निहाल वढेरा, जितेश शर्मा, यशस्वी जायसवाल, हरप्रित बराड़, आकाश माधवाल, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+