जिम्बाब्वे दौरे के लिए Team India का ऐलान, चाहर और सुंदर की वापसी; विराट कोहली को आराम

अगस्त में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम (Team India) का ऐलान कर दिया गया है। चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है।

नई दिल्ली, जुलाई 30: अगस्त में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम (Team India) का ऐलान कर दिया गया है। चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। फुलटाइम कैप्टन रोहित शर्मा को इस दौरे के लिए आराम दिया गया और उनकी जगह ओपनर शिखर धवन को टीम का कमान सौंपी गई है। जबकि टीम में तेज गेंदबाज दीपक चाहर और ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की टीम में वापसी हुई है। पूर्व कप्तान विराट कोहली को इस सीरीज के लिए भी आराम दिया गया है।

ये भी पढ़ें- 'पान की दुकान से खर्चा चलाता हूं, लेकिन...', संकेत के सिल्वर जीतने के बाद इमोशनल हुए उनके पिता

चाहर और सुंदर की हुई वापसी

चाहर और सुंदर की हुई वापसी

भारतीय क्रिकेट टीम को अगस्त में जिम्बाव्बे दौरे पर जाना है, जिसके लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। शिखर धवन की कप्तानी वाली इस टीम में दीपक चाहर और वॉशिंगटन सुंदर की वापसी हुई है। एक ओर, दीपक लंबी इंजरी के बाद मैदान पर उतरेंगे, तो वहीं सुंदर हाल ही में काउंटी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के बाद शामिल हुए हैं। बता दें, चाहर फरवरी के बाद से ही खराब फिटनेस से जूंझ रहे थे और इसी के चलते वह आईपीएल 2022 में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे।

राहुल त्रिपाठी को मिला मौका

राहुल त्रिपाठी को मिला मौका

जिम्बाव्बे दौरे के लिए चुनी गई टीम इंडिया में आईपीएल सेंसेशन राहुल त्रिपाठी का नाम भी शामिल है। त्रिपाठी को आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद आयरलैंड सीरीज में T20I सीरीज में टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें वहां डेब्यू का मौका नहीं मिल सका था। लेकिन अब उन्हें पहली बार ODI में मौका मिला है। देखने वाली बात होगी की इस बार बल्लेबाज को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा या नहीं।

सीधा एशिया कप खेलेंगे अब कोहली

सीधा एशिया कप खेलेंगे अब कोहली

जिम्बाव्बे दौरे को लेकर लंबे वक्त से चर्चा चल रही थी कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस दौरे पर जाएंगे। लेकिन टीम के सामने आते ही सारी चर्चाओं पर विराम लग गया, क्योंकि 15 सदस्यीय टीम में विराट का नाम शामिल नहीं है। जिससे ये साफ होता है कि BCCI कोहली को अभी और आराम देना चाहती है, ताकि वह पूरी तरह से रीफ्रेश होकर फॉर्म में वापसी कर सकें। अब ये कहना गलत नहीं होगा कि विराट अब सीधे एशिया कप में खेलते नजर आ सकते हैं। बता दें, विराट लंबे वक्त से खराब फॉर्म से जूंझ रहे हैं और उनका फॉर्म में आना भारत के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि वह आगामी एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं।

राहुल को भी नहीं मिला मौका

राहुल को भी नहीं मिला मौका

स्टाइलिश ओपनर केएल राहुल को भी जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया। राहुल को वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन दौरे पर रवाना होने से पहले वो कोरोना की चपेट में आ गए। बता दें कि वह IPL के 15वें सीजन के बाद से ही प्रोफेशनल क्रिकेट से दूर है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के लिए उनको भारत का कप्तान बनाया गया था, लेकिन श्रृंखला शुरू होने से ठीक एक दिन पहले वो ग्रोइंग इंजरी का शिकार हो गए। हाल ही में जर्मनी में उन्होंने अपनी एक सजर्री भी करवाई है।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए चुनी गई टीम

जिम्बाब्वे दौरे के लिए चुनी गई टीम

भारतीय टीम: शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।

3 मैचों की सीरीज का शेड्यूल

3 मैचों की सीरीज का शेड्यूल

  • पहला वनडे: 18 अगस्त, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
  • दूसरा वनडे: 20 अगस्त, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
  • तीसरा वनडे: 22 अगस्त, हरारे स्पोर्ट्स क्लब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+