T20 WC New Jersey: वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की नई जर्सी लॉन्च, भगवा बाजू, कॉलर पर दिखा तिरंगा

T20 WC New Jersey, Latest News: आईपीएल 2024 के बाद अगले महीने भारतीय टीम को टी-20 वर्ल्ड कप खेलना है। टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन वेस्टइंडीज और अमेरिका में की जाएगी है। साल 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों को चार ग्रुपों में बांटा गया है। भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए का हिस्सा है। भारत और पाकिस्तान के बीच भी टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत में ही एक कांटेदार मुकाबला खेला जाएगा।

वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान

कुछ दिन पहले ही यानी 30 अप्रैल को भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए खिलाड़ियों की घोषणा की थी। लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर रहने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की टी-20 वर्ल्ड कप टीम में वापसी हुई है। ऋषभ पंत के अलावा शिवम दुबे और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम की कोशिश इस साल 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम करने की होगी।

Team India 1

वर्ल्ड कप के लिए नई जर्सी लॉन्च

भारत समेत दुनिया भर की कई टीमों ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को अपना पहला मुकाबला 5 जून को न्यूयॉर्क में आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। आयरलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में भारतीय टीम नई जर्सी पहनकर मैदान में उतरेगी। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम की नई जर्सी लॉन्च कर दी गई है।

हेलीकॉप्टर पर रोहित की नजर

6 मई यानी कि सोमवार को बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में टीम इंडिया की नई टी-20 जर्सी को हेलीकॉप्टर से लॉन्च किया गया। इस वीडियो में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव नजर आ रहे हैं। तीनों ही हेलीकॉप्टर की तरफ देखते हुए नजर आ रहे हैं। हेलीकॉप्टर से भारतीय टीम की नई टी-20 जर्सी टंगी हुई है। जिसे देखकर रोहित शर्मा हैरान हो जाते हैं।

दमदार प्रदर्शन की उम्मीद

टी-20 टीम के लिए नई जर्सी की बात करें तो इसका आकार वी आकार की है और बाजू में भगवा रंग है। इसके साथ ही इसके कॉलर पर तिरंगे के स्ट्रिप्स बने हुए हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में भारतीय टीम की कोशिश टी-20 वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन करने की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+