टीम इंडिया का अगला मैच कब है? जानिए अब किस टीम से होगा सामना
Team India Ka Agla Match Kab Hai: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों का वनडे सीरीज अब समाप्त हो चुका है। भारत का अगला मैच अब गुरुवार 19 सितंबर 2024 को सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेगी।
भारत दौरे पर आएगी बांग्लादेश
बांग्लादेश क्रिकेट टीम सितंबर से अक्टूबर 2024 तक भारत का दौरा करने वाली है। इस दौरे में भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैच और तीन टी 20 मैचों की द्विपक्षीय सीरीज शामिल है। टेस्ट सीरीज 19 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेगी, जबकि टी 20 सीरीज 6 से 12 अक्टूबर तक होगी। 6 अक्टूबर से शुरू हो रही टी 20 सीरीज में रोमांच देखने को मिलेगा, क्योंकि भारत और बांग्लादेश दोनों इस सीरीज को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

लंबे ब्रेक के बाद होगी वापसी
श्रीलंका दौरे के बाद भारतीय टीम लंबे ब्रेक पर है। भारतीय क्रिकेट टीम एक महीने से ज़्यादा समय तक मैदान पर नहीं दिखेगी। भारतीय क्रिकेट टीम 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ खेलना शुरू करेगी। पहला टेस्ट मैच 19 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक कानपुर में खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से सामना
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म करने के बाद दोनों टीमें तीन मैचों की टी 20 सीरीज खेलेंगी। इसके बाद न्यूजीलैंड का भारत दौरा होगा, जहां वे भारतीय धरती पर कई मैच खेलेंगे। न्यूजीलैंड सीरीज के बाद टीम इंडिया का कार्यक्रम काफी व्यस्त है। वे एक और क्रिकेट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका जाएंगे। इस दौरे के खत्म होने के बाद भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी।












Click it and Unblock the Notifications