India Cricket Team matches: टीम इंडिया का अगला मैच कब और किसके साथ है? यहां देखें पूरा शेड्यूल
India Cricket Team matches: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार, 6 जुलाई से जिम्बाब्वे दौरे के लिए तैयार है। जहां पांच मैचों की बायलेट्रल सीरीज खेली जाएगी। सभी मैच राजधानी हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे।
शुभमन गिल की कप्तानी में होंगे मैच
शुभमन गिल, जो हाल ही में संपन्न T20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में शामिल होने का अवसर चूक गए थे, कई नए चेहरों के साथ युवा टीम की अगुवाई करेंगे। इस सीरीज में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों को बुलाया गया, जिनमें विस्फोटक बल्लेबाज रियान पराग और अभिषेक शर्मा शामिल हैं।

ऋतुराज और यशस्वी का चलेगा बल्ला
ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल शीर्ष क्रम में खेलने के लिए तैयार हैं। संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल दो विकेटकीपिंग विकल्प हैं। वॉशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई दो स्पिनर होंगे, जबकि आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार और तुषार देशपांडे सीम गेंदबाजी विभाग में होंगे।
भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच का शेड्यूल
भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 मैचों की सीरीज के सभी मैच हरारे में खेले जाएंगे। पहला टी20 मैच 6 जुलाई को जबकि दूसरा 7 जुलाई को खेला जाएगा। इसके अलावा तीसरा और चौथा टी20 मैच 10 और 13 जुलाई को खेला जाएगा। वहीं पांचवां और आखिरी मैच 14 जुलाई को खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें- Video: टी20 वर्ल्ड कप की जीत का जश्न मनाना पड़ा भारी, भारतीय फैन के साथ हुआ दिल दहला देने वाला हादसा!
कब कहां देख सकेंगे मैच?
सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार हरारे स्पोटर्स क्लब पर शाम 4: 30 बजे से खेले जाएंगे। इस सीरीज के सभी मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोटर्स नेटवर्क पर होगा जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिप एप पर देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications