T20 World Cup 2024 के फाइनल में टीम इंडिया, भावुक हुए रोहित शर्मा तो विराट ने यूं संभाला

T20 World Cup 2024: जिस तरह से वनडे विश्वकप में भारत ने सभी मैच जीतकर फाइनल में अपनी धमाकेदार एंट्री की थी, कुछ ऐसी ही कहानी एक बार फिर से टी-20 विश्वकप में भी देखने को मिल रही है। कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है।

वनडे विश्वकप में भी रोहित शर्मा अलग ही विस्फोटक अंदाज में नजर आए और उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी और शातिर कप्तानी के दम पर भारत को फाइनल में पहुंचाया था। टी-20 विश्वकप में भी रोहित शर्मा का वही अंदाज बरकरार है। पिछले दो मैचों में रोहित ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और लगातार दो अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

rohit sharma

इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में भारत की जीत के बाद रोहित शर्मा का भावुक वीडियो सामने आया है। जिसमे देखा जा सकता है कि भारत के फाइनल में पहुंचने के बाद वह भावुक हो गए। वह डगआउट में वह कुर्सी पर बैठे हैं और उनकी आंखों में आसूं हैं।

2022 का बदला पूरा

दरअसल पिछले टी-20 विश्वकप में भारत इंग्लैंड के खिलाफ मैच हारकर विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले से बाहर हो गया। था। इस मैच में भारत को इंग्लैंड ने एकतरफा मैच में 10 विकेट से हरा दिया था।

लेकिन इस बार भारत ने उस हार का बदला लेते हुए एकतरफा मुकाबले में इंग्लैंड को 68 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत 7 महीने के भीतर लगातार दूसरी बार विश्वकप के फाइनल में पहुंच गया है।

फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत दक्षिण अफ्रीका से होनी है। यह मैच 29 जून को होना है। यानि सेमीफाइनल मुकाबले के बाद सिर्फ एक दिन का ब्रेक और भारत फाइनल मुकाबला खेलने के लिए उतरेगा।

रोहित के चेहरे पर विराट लाए मुस्कान

हालात की गंभीरता को देखते हुए रोहित शर्मा खुद को मजबूत करते नजर आ रहे हैं। हर मुकाबले में उनकी गंभीरता देखने को मिल रही है। इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में रोहित पूरे समय गंभीर नजर आए, लेकिन जब भारत ने इंग्लैंड की टीम को 103 रन के स्कोर पर ऑलआउट किया तो रोहित ड्रेसिंग रूम में भावुक हो गए।

जीत के बाद वह शांत एक कुर्सी पर बैठक गए और इस पल को महसूस करने लगे। इस दौरान विराट कोहली उन्हें चियर करने की कोशिश करते हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान लाते हैं।

रवि शास्त्री बताया रोहित के मन में क्या

रोहित के भावुक होने पर रवि शास्त्री कहते हैं कि आप रोहित के चेहरे पर सुकून देख सकते हैं। वह कुर्सी पर बैठे हैं। आखिर क्या सोच रहे होंगे। मैं बताता हूं कि वह ब्रिजटाउन के बारे में अभी से सोचने लगे होंगे। शनिवार को होने वाला फाइनल मुकाबला उनके दिमाग में चलने लगा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+