T20 World Cup 2024: बारबाडोस में तूफान ने रोका भारतीय टीम का रास्ता, देश लौटने में देरी, बनाया जा रहा ये प्लान

Team India Stuck in Barbados: भारतीय टीम के स्वदेश वापसी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताबी जीत हासिल करने वाली रोहित आर्मी बारबाडोस में फंस गई है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल बारबाडोस में ही खेला गया था।

फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के साथ रोमांचक मुकाबले में शानदार जीत हासिल करवे वाली टीम इंडिया बारबाडोस में खराब मौसम की वजह से घर वापस लौटने में परेशानी का सामना कर रही है।

Team India

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम के खिलाड़ी बारबाडोस में फंस गए हैं, क्योंकि बेरयल चक्रवात ने भारतीय टीम का रास्ता रोक दिया है। बताया जा रहा है कि तूफान द्वीप के पास पहुंच रहा है, जिससे टीम के फंसने का खतरा है और उड़ान रद्द होने का भी खतरा है।

तूफान ने रोका भारत आने का रास्ता

बता दें कि पहले से तय शेड्यूल के अनुसार भारतीय टीम को सोमवार के दिन न्यूयॉर्क के लिए रवाना होना था। और फिर न्यूयॉर्क से दुबई के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट और लास्ट में वापस भारत आना था। लेकिन अब चक्रवात की वजह से तय शेड्यूल नामुमकिन माना जा रहा है।

होटल हिल्टन में फंसी टीम इंडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम फिलहाल बारबाडोस में अपने होटल हिल्टन में फंसी हुई है। टीम को पहले सोमवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे) बारबाडोस से रवाना होना था, लेकिन अब उसे आने वाले तूफान के कारण देरी का सामना करना पड़ रहा है।

36 से 48 घंटे तक होगी मुश्किल

इससे पहले बारबेडियन प्रधानमंत्री मिया मोटली ने घोषणा की कि तूफान की आशंका के चलते ग्रांटली एडम्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट रविवार रात को बंद रहेगा, जिससे कोई भी विमान उतर या उड़ान नहीं भर सकेगा। ऐसे में अभी यह पता नहीं है कि वे उस विमान में सवार हो पाएंगे या नहीं? लेकिन अगर वे खराब मौसम में फंस गए, तो उन्हें 36 से 48 घंटे तक बारबाडोस में ही फंसे रहना पड़ सकता है।

चार्टर फ्लाइट से भारत वापस का प्लान!

इसके अलावा समाचार एजेंसी पीटीआई की गई एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि अब योजना टीम को चार्टर फ्लाइट से भारत वापस लाने की है। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि अब प्लान यहां से सीधे दिल्ली के लिए चार्टर फ्लाइट लेने की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक पर भी विचार किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+