IPL 2023 के बाद टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल, WTC फाइनल के बाद मिलेगा एक महीने का रेस्ट
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का शेड्यूल क्या है आइए यहां जानते हैं। भारतीय खिलाड़ियों को एक जरूरी ब्रेक भी दिया जा रहा है आइए जानते हैं यह सब घटनाक्रम किस-किस समय पर होंगे।

Team India full cricket schedule in Hindi: भारतीय क्रिकेट टीम जिस तरह से क्रिकेट खेलती है यह कल्पना करना भी मुश्किल है कि खिलाड़ी को आराम कब मिलता होगा। अभी टीम इंडिया को इंटरनेशनल क्रिकेट से तकरीबन 2 महीने का ब्रेक मिला था लेकिन उसमें आईपीएल के लिए अलग से विंडो निकाली जाती है और एक्शन पैक्ड क्रिकेट लीग का समापन हाल ही में हुआ है।
आईपीएल की अंतिम स्टेज तक आते-आते भारतीय टीम तुरंत इंग्लैंड के लिए रवाना होती गई जहां उनको 7 जून से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला खेलना है। यह साल वनडे वर्ल्ड कप का है जहां भारतीय क्रिकेट टीम को अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टूर्नामेंट की मेजबानी भी करनी है और बीसीसीआई को अपने खिलाड़ियों को तरोताजा रखने के लिए एक ब्रेक देना है।
रिपोर्ट के मुताबिक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बाद खिलाड़ियों को करीब 1 महीने का ब्रेक दिया जा रहा है। भारत को 20 से 30 जून के बीच अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने थी लेकिन अब यह आगे बढ़ गई है। इस तरह से खिलाड़ियों को जून से जुलाई के बीच ब्रेक मिलेगा। आइए देखते हैं टीम इंडिया को फाइनल के बाद किस तरह से खेलना है-
भारत जुलाई-अगस्त में वेस्टइंडीज दौरे पर होगा- भारतीय क्रिकेट टीम 12 जुलाई से वेस्टइंडीज दौरे पर दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेल रही होगी।
एशिया कप 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच गतिरोध के चलते इस टूर्नामेंट का शेड्यूल पूरी तरह से फाइनल नहीं हुआ है लेकिन ये सितंबर में होना प्रस्तावित है जहां भारत और पाकिस्तान फाइनल में पहुंचते हैं तो इसी टूर्नामेंट में 3 बार इन दोनों के बीच मुलाकात हो सकती है।
अक्टूबर में आईसीसी मेंस 2023 ओडीआई वर्ल्ड कप टूर्नामेंट- भारत इसका मेजबान भी है। ये प्रतियोगिता 5 अक्टूबर से होनी शेड़्यल्ड है जहां कुल मिलाकर 48 मैच खेले जाएंगे और भारतीय टीम लीग स्टेज में 9 मुकाबले खेलेगी।
भारत-दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगा 2023-24- साल के अंत में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी जहां दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 खेले जाएंगे। जो जनवरी 2024 तक चलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications