विश्वकप में होगी कोच राहुल द्रविड़ का अग्निनपरीक्षा, जानिए कैसा है अबतक का रिपोर्ट कार्ड

भारतीय टीम इस समय एशिया कप में खेल रही है। टीम सुपर फोर में पहुंच चुकी है। अगले महीने से शुरू हो रहे विश्वकप में भारतीय टीम के प्रदर्शन पर हर किसी की नजर होगी। इस बार विश्वकप की मेजबानी भारत कर रहा है, लिहाजा टीम एक बार फिर से विश्वकप उठाने की कोशिश करेगी।

भारतीय टीम के साथ टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ पर भी हर किसी की नजर रहेगी। राहुल द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों में गिना जाता है। लेकिन जब टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है तो फिर राहुल द्रविड़ क्या सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गजों की भी एक समय आलोचना हो चुकी है। लिहाजा यह विश्वकप में राहुल द्रविड़ के लिए भी किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है।

rahul dravid

राहुल द्रविड़ नवंबर 2021 में टीम इंडिया के प्रमुख कोच बने थे। उसके बाद से हर किसी को एक अदद आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार है। लेकिन राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय टीम एक भी आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर सकी है।

हालांकि राहुल द्रविड़ की शुरुआत अच्छी रही और भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया के फुल टर्म कोच के तौर पर भातरीय टीम की यह पहली जीत थी। लेकिन लगातार अच्छे प्रदर्शन की बात करें तो यह अच्छा नहीं रहा है।

राहुल द्रविड़ के कोच रहते टीम इंडिया ने दो आईसीसी इवेंट में हिस्सा लिया और दोनों में टीम को हताशा ही हाथ लगी। पिछले साल टी-20 विश्वकप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप दोनों में भारतीय टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। यही नहीं वेस्ट इंडीज के खिलाफ सीरीज में भी भारतीय टीम को हार का मुंह देखना पड़ा।

बतौर कोच राहुल द्रविड़ का रिपोर्ट कार्ड

2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में 3-0 से जीत, टेस्ट में 1-0 से जीत
2021-22 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से जीत, टेस्ट में भारत को 2-1 से हार मिली
2022 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में 3-0 से जीत, वनडे में 3-0 से जीत
2022 में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में 3-0 से जीत, टेस्ट में 2-0 से जीत
2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज 2-2 से ड्रॉ
2022 में आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में 2-0 से जीत
2022 में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में 2-1 से जीत, वनडे सीरीज में 2-1 से जीत, भारत को टेस्ट में मिली हार
2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में 4-1 से जीत, वनडे सीरीज में 3-0 से जीत
2022 में एशिया कप में सुपर-4 स्टेज में हारकर बाहर
2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में 2-1 जीत
2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में 2-1 से जीत, वनडे सीरीज में 2-1 से जीत
टी-20 विश्वकप में भारत सेमीफाइनल में हार गया
2022 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत 2-1 से हार गया, टेस्ट सीरीज में 2-0 से जीत
2023 में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में 2-1 से जीत, वनडे सीरीज में 3-0 से जीत
2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में 2-1 से जीत, वनडे सीरीज 3-0 से जीत
2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-1 से हार, टेस्ट में 2-1 से जीत
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिली
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में 1-0 से जीत, वनडे सीरीज में 2-1 से जीत, टेस्ट में 1-0 से जीत

बतौर टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कॉन्ट्रैक्ट 2 साल के लिए है। रवि शास्त्री के इस्तीफा देने के बाद राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के कोच बने। अगले महीने शुरू हो रहे वनडे विश्वकप के बाद राहुल द्रविड़ का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो रहा है।

ऐसे में अभी यह साफ नहीं है कि विश्वकप के बाद वह टीम के कोच रहेंगे या नहीं। हालांकि यह इस बात पर भी निर्भर करेगा कि विश्वकप में भारत का प्रदर्शन कैसा रहता है। 2011 के बाद भारत विश्वकप में जीत दर्ज नहीं कर सका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+