भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट में लंच से पहले होगा चाय ब्रेक, टॉस का टाइम भी बदला, इतिहास में पहली बार बड़ा बदलाव

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज में इस बार क्रिकेट इतिहास का एक दिलचस्प प्रयोग देखने को मिलेगा। गुवाहाटी में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के दौरान मैच की समय-सारणी में बड़ा बदलाव किया गया है। इस मुकाबले में टेस्ट इतिहास में पहली बार चाय का ब्रेक लंच से पहले होगा।

कोलकाता में खेले जाने वाले पहले टेस्ट में पारंपरिक समय-सारणी ही रहेगी। वहां टॉस सुबह 9 बजे और मैच की शुरुआत 9:30 बजे होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार दूसरे टेस्ट में गुवाहाटी के हालात को देखते हुए पूरे शेड्यूल को पलट दिया गया है।

ind vs sa

IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट का टाइमटेबल

गुवाहाटी में टॉस 8:30 बजे सुबह होगा और मैच की शुरुआत 9 बजे होगी। इसके बाद सेशनों का क्रम इस प्रकार रहेगा।

पहला सेशन: सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक

चाय ब्रेक: 11:00 से 11:20 बजे तक (20 मिनट)

दूसरा सेशन: 11:20 से 1:20 बजे तक

लंच ब्रेक: 1:20 से 2:00 बजे तक (40 मिनट)

अंतिम सेशन: 2:00 से 4:00 बजे तक

भारतीय टेस्ट इतिहास में पहली बार उल्टा क्रम

टेस्ट क्रिकेट में सामान्य तौर पर पहले सेशन के बाद लंच और फिर चाय का ब्रेक होता है। लेकिन इस बार गुवाहाटी में चाय पहले और लंच बाद में लिया जाएगा। भारतीय टेस्ट इतिहास में ऐसा पहली बार होगा।

क्यों लिया गया यह फैसला?

गुवाहाटी में मौसम और सूरज ढलने के समय को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है। नवंबर में यहां शाम जल्दी होती है और मैदान पर नमी की समस्या भी रहती है। इसलिए खेल को सुबह जल्दी शुरू करने और ब्रेक की व्यवस्था को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार ढाला गया है।

विदेशों में समय होता है अलग

इंग्लैंड जैसे देशों में टेस्ट मैच वहां के समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू होते हैं और पहले सेशन के बाद लगभग 1 बजे लंच का ब्रेक लिया जाता है। लेकिन भारत में इस बार 1:20 पर दूसरा सेशन खत्म होने के बाद लंच लिया जाएगा, जो कि पूरी तरह नया प्रयोग है। इंग्लैंड और अन्य देशों में पहले सेशन के बाद होने वाली लंच की प्रक्रिया को भारत तोड़ने जा रहा है। यूएई में पाकिस्तान के टेस्ट मैचों में 40 मिनट के बजाय एक घंटे का लंच ब्रेक होता था, नमाज की वजह से ऐसा किया जाता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+