IPL 2023: क्वॉलिफायर्स, एलिमिनेटर और फाइनल का शेड्यूल जारी, इन मैदानों पर होगी टीमों की टक्कर

TATA IPL 2023 Playoffs And Final: आईपीएल 2023 अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। इस बीच बीसीसीआई ने भी क्वॉलिफायर्स, एलिमिनेटर और फाइनल का शेड्यूल जारी कर दिया है।

TATA IPL 2023 Playoffs And Final

IPL 2023 Schedule And Venue Details: आईपीएल 2023 के लिए बीसीसीआई ने बड़ी घोषणा कर दी है। प्लेऑफ में खेलने वाली चार टीमों के नाम का सामने आना अभी बाकी है। लेकिन आईपीएल के आखिरी चार मुकाबले कहां खेले जाएंगे, इसे लेकर शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है।

शेड्यूल का ऐलान: बीसीसीआई ने आईपीएल के प्लेऑफ मैचों के शेड्यूल जारी कर दिया है। सारे मुकाबले दो जगहों, चेन्नई और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। पहला क्वॉलिफायर मैच 23 मई को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में जबकि दूसरा क्वॉलिफायर मैच 26 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

एलिमिनेटर चेन्नई में: 24 मई को एलिमिनेटर मुकाबले की मेजबानी फिर से चेन्नई करेगा जबकि फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। फाइनल मैच का इंतजार फैंस अभी से बेसब्री के साथ कर रहे हैं। सभी टीमों के प्रशंसक अपने खिलाड़ियों को फाइनल खेलते हुए देखना चाहते हैं। लेकिन फाइनल में पहुंचने वाली टीमों की तस्वीरें कुछ दिनों में साफ हो पाएगी।

लीग स्टेज में चल रहा है मुकाबला: पिछली बार की तरह इस सीजन भी आईपीएल में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 31 मार्च से शुरू हुए लीग स्टेज के मुकाबले 21 मई तक खेले जाएंगे, जिसके बाद फिर क्वॉलिफायर्स, एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबलों की शुरुआत की जाएगी। गुजरात और राजस्थान ने पिछली बार फाइनल मैच खेला था।

आईपीएल का नया शेड्यूल

23 मई को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में क्वालिफायर-1
24 मई को चेन्नई में ही एलिमिनेटर मुकाबला
26 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्वालिफायर-2
28 मई को अहमदाबाद में ही फाइनल मुकाबला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+