तन्मय अग्रवाल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रच दिया इतिहास, 26 छक्के लगाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2024 का हर मुकाबला रोमांचक होता जा रहा है। टूर्नामेंट में अब हैदराबाद की टीम ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ काबिले तारीफ प्रदर्शन किया। इस दौरान तन्मय अग्रवाल अपनी 366 रनों की शानदार पारी में 26 छक्के लगाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस पारी में तन्मय ने 181 गेंदों में ही 366 रन बनाए।
तन्मय ने तोड़ा सर्वाधिक छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड
तन्मय अग्रवाल प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर (501*) के ब्रायन लारा के विश्व रिकॉर्ड से कुछ दूरी से पीछे रह गए, लेकिन उन्होंने सर्वाधिक छक्कों का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। हैदराबाद के नेक्सजेन क्रिकेट ग्राउंड में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप मैच के पहले दिन प्रथम श्रेणी क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज तिहरा शतक लगाने वाले हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज शनिवार को 366 रन पर आउट हो गए।

कॉलिन मुनरो का तोड़ दिया रिकॉर्ड
प्रथम श्रेणी पारी में किसी बल्लेबाज द्वारा ये सबसे अधिक हैं। उन्होंने कॉलिन मुनरो के 23 छक्कों को पीछे छोड़ दिया। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ने 2015 में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के खिलाफ ऑकलैंड के लिए खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की थी। लिस्ट में तीसरे स्थान पर अफगानिस्तान के शफीकुल्लाह शिनवारी हैं, जिन्होंने बूस्ट के खिलाफ काबुल क्षेत्र के लिए 22 छक्के लगाए थे।
अग्रवाल का 366 रन एमवी श्रीधर के साथ किसी भारतीय द्वारा संयुक्त रूप से चौथा उच्चतम प्रथम श्रेणी स्कोर है। सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड बीबी निंबालकर के नाम है, जिन्होंने महाराष्ट्र और काठियावाड़ के बीच रणजी ट्रॉफी मैच में नाबाद 443 रन बनाए थे। यह रणजी ट्रॉफी में चौहरे शतक का एकमात्र उदाहरण है।
181 गेंदों में लगाए 34 चौके और 26 छक्के
अग्रवाल ने केवल 181 गेंदों में 34 चौकों और 26 छक्कों की मदद से 202.21 के स्ट्राइक रेट से 366 रन बनाए। हैदराबाद ने अपनी पहली पारी केवल 59.3 ओवर में 5 विकेट पर 615 रन पर 443 की बढ़त के साथ घोषित कर दी। उनकी पारी का रन रेट 10 रन प्रति ओवर से अधिक था।
HISTORY BY HYDERABAD'S TANMAY AGARWAL...!!! 🤯
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 26, 2024
A triple century in a Ranji Trophy match in just 147 balls with 20 sixes. An absolute onslaught by Tanmay against Arunachal Pradesh. pic.twitter.com/YHxGw4Yr3X
अग्रवाल ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि, 'मैं अच्छा और आभारी महसूस कर रहा हूं। 150 रन पूरे करने के बाद, मैंने हिट करना शुरू कर दिया और किस्मत ने मेरा साथ दिया। मुझे हमेशा बल्ले के बीच में गेंद मिलती थी और गेंदें बाहर जाती थीं। मैं बस बल्लेबाजी करता रहा और हिट करता रहा।'












Click it and Unblock the Notifications