Tamim Iqbal: PM के कहने पर लिया संन्यास वापस, फिर भी नहीं खेल पाएंगे एशिया कप, जानें वजह
Tamim Iqbal ruled out of Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम और उसके फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। बांग्लादेश के अनुभवी वनडे कप्तान तमीम इकबाल ने एशिया कप से ठीक पहले टीम की कप्तानी छोड़ दी है। इतना ही नहीं वह इस साल होने वाले एशिया कप में भी टीम के लिए खेलते नजर नहीं आएंगे।
छोड़ी टीम की कप्तानी: इस साल एशिया कप का आगाज इसी महीने होने जा रहा है। एशिया कप में भारत-पाकिस्तान सहित बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें भी हिस्सा लेने वाली है। लेकिन एशिया कप शुरू होने से पहले बांग्लादेश टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बांग्लादेश के वनडे कप्तान तमीम इकबाल ने कप्तानी के पद से इस्तीफा दे दिया है।

पीठ की चोट के कारण बाहर: कप्तानी छोड़ने के साथ-साथ तमीम इकबाल एशिया कप से बाहर हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इकबाल फिलहाल पीठ की चोट से उबर रहे हैं । वह कुछ दिन पहले ही अपना इलाज करा इंग्लैंड से लौटे थे। उनकी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए टीम मैनजमेंट ने तमीम इकबाल को एशिया कप से बाहर रखा है। बांग्लादेश को अपने इस अनुभवी बल्लेबाज की कमी एशिया कप में साफ तौर पर खलती हुई नजर आएगी।
संन्यास लेकर चौंकाया: पिछले दिनों तमीम इकबाल ने अचानक संन्यास का ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया था। हालांकि, दूसरे ही दिन उन्होंने अपने इस फैसले को वापस ले लिया था। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड तमीम के इस फैसले से खुश नहीं थे। इसके बाद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मिलने के बुलाया। प्रधानमंत्री से मिलने के बाद तमीम ने अपना इरादा बदला और संन्यास को वापस ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications