BCB सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हुआ बांग्लादेश का ये स्टार, PM के कहने पर वापस लिया था संन्यास

Bangladesh Cricket Board: बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल (Tamim Iqbal) को 2024 के लिए बीसीबी (BCB) के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट से बाहर कर दिया गया है, जिससे इस अनुभवी क्रिकेटर के अंतरराष्ट्रीय भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है।

PM के कहने पर वापस लिया था संन्यास
पूर्व कप्तान तमीम ने पिछले साल जुलाई में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, हालांकि, उन्होंने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा उन्हें जारी रखने के लिए कहने के 24 घंटे के भीतर अपना फैसला बदल दिया था। तमीम का खेल छोड़ने का फैसला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष नजमुल हसन के साथ उनके बिगड़ते संबंधों के कारण था, जिन्होंने बाएं हाथ के बल्लेबाज की व्यावसायिकता पर सवाल उठाया था।

Tamim Iqbal

तमीम को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट से किया बाहर
सोमवार को तमीम को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट से बाहर करने का बीसीबी का कदम इस बात का संकेत है कि वह अब 2024 के लिए उनकी योजना में नहीं हैं। बीसीबी ने 21 क्रिकेटरों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिए, जिनमें से शोरफुल इस्लाम और नए कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो को सभी फॉर्मेट का कॉन्ट्रैक्ट मिला।

वनडे और टी20I कॉन्ट्रैक्ट बरकरार
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद को कथित तौर पर टेस्ट कॉक्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया है। हालांकि, उन्होंने अपने वनडे और टी20I कॉन्ट्रैक्ट बरकरार रखे हैं। तमीम के अलावा, एबादोत हुसैन, अफीफ हुसैन और मोसाद्देक हुसैन को भी केंद्रीय अनुबंध सूची से बाहर कर दिया गया है।

तौहीद हृदोय, तंजीम हसन, महमुदुल हसन जॉय, नईम हसन और नुरुल हसन केंद्रीय अनुबंध में नए शामिल हुए हैं। बैठक के दौरान बीसीबी ने 85 प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों के वेतन अनुबंध को भी मंजूरी दे दी।

ये भी पढ़ें- 'औरतों की बॉडी के बारे में...,' संजना गणेशन ने 'मोटी' कहने वाले ट्रोलर की जमकर लगाई क्लास, दिया करारा जवाब

2024 के लिए बांग्लादेश की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट:

  • सभी फॉर्मेट के लिए: लिटन दास, शाकिब अल हसन, मेहदी हसन मिराज, नजमुल हुसैन शान्तो, शोरफुल इस्लाम
  • टेस्ट और वनडे: मुश्फिकुर रहीम
  • वनडे और टी20: तस्कीन अहमद, तौहीद हृदयोय, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद
  • सिर्फ टेस्ट: मोमिनुल हक, तैजुल इस्लाम, जाकिर हसन, महमूदुल हसन जॉय, खालिद अहमद, नईम हसन
  • सिर्फ वनडे: महमुदुल्लाह, तंजीम हसन
  • सिर्फ टी20 इंटरनेशनल: नसुम अहमद, महेदी हसन, नुरुल हसन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+