'औरतों की बॉडी के बारे में...,' संजना गणेशन ने 'मोटी' कहने वाले ट्रोलर की जमकर लगाई क्लास, दिया करारा जवाब
भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह की पत्नी और मशहूर स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) अक्सर किसी न किसी कारण सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। संजना अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बीच उनका एक जवाब काफी वायरल हो रहा है, जहां उन्होंने एक ट्रोलर को जमकर खरीखोटी सुनाई।
संजना गणेशन ने यूजर को लिया आड़े हाथों
दरअसल, इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किए गए एक प्रमोशनल वैलेंटाइन डे वीडियो में, भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह की पत्नी गणेशन को जब एक यूजर ने मोटी कहा, तो उन्होंने इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया और एक बड़े जवाब के साथ उसे आड़े हाथों ले लिया।

ट्रोलिंग का खुलकर देती हैं जवाब
इंस्टाग्राम पर गणेशन की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं, भारत की क्रिकेट सीरीज के दौरान देश और विदेश में टीवी स्पोर्ट्स एंकर बनने के बाद से उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई है, लेकिन जब भी ऑनलाइन शेमिंग या ट्रोलिंग की बात आती है, तो गणेशन को इसकी परवाह नहीं होती है, और बेबाक जवाब देती हैं।
यूजर ने संजना को बोला- भाभी मोटी लग रही हैं
जब एक यूजर ने उनके वेलेंटाइन डे पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा कि, 'भाभी मोटी लग रही हैं।' गणेशन ने इस कमेंट का जवाब देते हुए कहा कि, 'स्कूल की साइंस की किताबें तो याद होती नहीं हैं तुमसे, बड़ा औरतों के शरीरों के बारे में टिप्पणी कर रहो हो। भागो यहां से।'
दरअसल, यह पहली बार नहीं है जब गणेशन ने ऑनलाइन गलत कमेंट करने वालों को आईना दिखाया है। इससे पहले, जब बुमराह घायल हो गए थे, और गणेशन ने अपने पति के साथ एक 'थ्रोबैक' तस्वीर पोस्ट की थी, तो एक यूजर ने टिप्पणी की थी, 'टीम वहां गंभीर संकट में है और ये दोनों छुट्टियां मना रहे हैं।' गणेशन ने अपने सैसी अंदाज में जवाब दिया, 'यह एक थ्रोबैक फोटो है, क्या आप मूर्ख नहीं दिख रहे?'
कुछ महीने पहले, गणेशन और बुमराह ने अपने पहले बच्चे, अंगद का स्वागत किया, जिसका जन्म सितंबर 2023 को हुआ था। गणेशन ब्रेक लेने के बाद से टीवी स्क्रीन से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं।












Click it and Unblock the Notifications